सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
सरगुजा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 20 अक्टूबर 2024 रविवार को मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अम्बिकापुर का वर्चुअल रुप से लोकार्पण कर सरगुजा वासियों को यह सौगात देंगे। लंबी प्रतीक्षा के बाद संभाग वासियों को केवल एयरपोर्ट मिलेगा, जबकि हवाई सेवा के सपने के साकार होने में अभी और वक्त लगेगा। अभी तक विमान परिचालन के लिए किसी भी कंपनी को अंतिम तौर पर अनुमति नहीं मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दरिमा हवाई अड्डे के पब्लिक विमानसेवा के परिचालन की अनुमति के लिए शुभारंभ होने पर विमान सेवा की सारी तैयारी शीघ्र पूरी होगी और सरगुजा हवाई सेवा से जुड़ सकेगा।
//अभी भी करनी पडेगी इसके लिए प्रतीक्षा//
हवाई सेवा से जुड़ने से सरगुजा सम्भाग के समस्त जिलों सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विमान सेवा से जुड़ने पर सरगुजा सम्भाग क्षेत्र में पर्यटन, वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा व आवागमन की सुविधा के विस्तार के साथ क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 1950 में दरिमा हवाई पट्टी का हुआ था निर्माण मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर में लगभग 80 करोड़ की लागत से कार्य किए गए हैं। दरिमा हवाई पट्टी का निर्माण वर्ष 1950 में हुआ था, इसे प्रारंभिक दौर में डब्लु.बी.एम. सतह से निर्मित किया गया था, जिसकी लंबाई 1200 मीटर थी। यह हवाई पट्टी अम्बिकापुर शहर से 13 कि.मी. की दूरी पर दरिमा ग्राम में निर्मित है। इसका सम्पूर्ण क्षेत्रफल 365 एकड़ है एवं यह हवाई पटटी समुद्र तल से 1924 फीट ऊंचाई में स्थित है। इस तरह हुआ उन्नयन इस हवाई पट्टी पर कई महान हस्तियों का आगमन हो चुका है, वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन इस हवाई पट्टी में हो चुका है। वर्ष 2012-13 में भारत सरकार की उड़ान योजना अंतर्गत रिजनल कनेक्टिविटी सर्विस के अंतर्गत अम्बिकापुर हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में उन्नयन किए जाने हेतु शामिल किया गया था। इसके तहत हवाई पट्टी का उन्नयन वर्ष 2014 में किया गया, जिसमें डामरीकरण की सतह को 15 मीटर चौड़ाई से बढ़ाकर 30 मीटर चौड़ा किया गया तथा टर्मिनल भवन का उन्नयन 20 यात्रियों के आवागमन हेतु कराया गया, जो कि छोटे विमान सेवा (20 सीटर) हेतु अनुकूल था, किंतु शासन द्वारा वर्ष 2021 को आगामी समय की मांग को देखते हुए निर्णय लिया गया कि इस हवाई अड्डे का विकास 3सीव्हीएफआर के मानकों के अनुरूप किया जाये। इसके उपरांत हवाई अड्डे के विकास हेतु रूपये 46.27 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को जारी की गई जिसके तहत लोक निर्माण विभाग के द्वारा दिसंबर 2021 से उन्नयन कार्य 3 सीव्हीएफआर के अनुरूप प्रारंभ किया गया। लोक निर्माण विभाग के द्वारा अप्रैल 2023 को कार्य को पूर्ण कराकर लाइसेंस हेतु आवेदन किया गया, जिसके तहत डीजीसीए के द्वारा मई 2023 को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत पूर्ण औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए डीजीसीए के द्वारा 15 मार्च 2024 को एरोड्रम लाईसेंस जारी किया गया। रनवे को लम्बाई 1500 मी. से बढ़ाकर 1800 मी. किया गया। इन तकनीकों से लैस हुआ एयरपोर्ट रनवे की लम्बाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया। रनवे के मजबूतीकरण हेतु पीसीएन को बढ़ाकर 25 किया गया जिसे एटीआर 72 के अनुरूप किया गया। नये एपरोन को 110 मी. × 127 मी. का बनाया गया जो कि एक साथ 2 एटीआर 72 हवाई जहाज को खड़ा करने हेतु उपयुक्त है। इसके साथ आईसोलेशन वे, दोनों तरफ आरईएसए एवं 25×150 मीटर के दो टैक्सी-वे का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पैरीमीटर रोड एवं अन्य एप्रोच रोड का डामरीकरण कार्य कराया गया। पूर्ण क्षेत्रफल लगभग 8 कि.मी. की लम्बाई में बाउण्ड्रीवाल की ऊंचाई 1.5 मीटर से बढ़ाकर 3.2 मीटर की गई। सारे आंतरिक मार्गों का डामरीकरण एवं रोड फर्नीचरिंग एवं मार्किंग का कार्य कराया गया। टर्मिनल भवन का उन्नयनीकरण 20 यात्रियों से बढ़कर 72 यात्रियों के अनुरूप किया गया। एटीसी ऑफिस, एमईटी ऑफिस, एसीसीआर रूम, फायर स्टोर, इलेक्ट्रीकल पैनल रूम अन्य अधोसंरचना के कार्य कराये गये हैं।
राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को सरगुजा प्रवास पर रहते हुए मां महामाया एयरपोर्ट के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम की मिनट टू मिनट जानकारी मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर लोकार्पण समारोह हेतु मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एयरपोर्ट आगमन पश्चात दोपहर 03:05 से 03:15 बजे तक एयरपोर्ट का भ्रमण एवं अवलोकन किया जाएगा। तत्पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत एवं भेंट, दोपहर 03:20 से 03:25 बजे तक मंच पर आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन, दोपहर 03:30 से 03:35 बजे तक स्वागत उद्बोधन, 03:35 से सायं 04:00 बजे तक अतिथियों का उद्बोधन होगा। सायं 04:00 बजे से वाराणसी से लाइव प्रसारण की शुरुआत होगी, 04:05 तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से मां महामाया एयरपोर्ट का शुभारंभ होगा तथा 04:05 से 04:20 बजे तक प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा। सायं 04:20 से 04:25 बजे तक अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदाय के बाद आभार प्रदर्शन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़
Admin
20 Oct 2024
संभाग की बहूप्रतिछित मांग हो रही पूरी पर हवाई सेवा के लिए अभी और करना होगा इंतजार आज मात्र मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का ही होगा शुभारंभ...
जानिए शुभारंभ का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768