
छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने युवा विंग भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दे कि, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वे अपनी ही पार्टी के सरकार से डीएमएफ की राशि गाना गाकर मांगते हुए दिख रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा लगातार पार्टी के लोगों और नेताओं के खिलाफ बयानबाजी सामने आ रही है। आपका यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष ने श्री भगत से इस बाबत सात दिन के भीतर जवाब मांगा है।
