सीजी टुडे 24 अंबिकापुर, लक्ष्मी नारायण तिवारी
आज सर्व ब्राम्हण समाज ग्रामीण जिला सरगुजा का बैठक पं. श्री प्रभुनाथ पाण्डेय जी की अध्यक्षता में और पं. श्री सुरेश शुक्ला जी के सुन्दर व्यवस्था में ग्राम पंचायत पुहपुटरा विकासखण्ड लखनपुर में सम्पन्न हुआ। बैठक में उपस्थित विप्र वक्ताओं ने संगठन की एकता बनाये जाने पर जोर दिया गया। सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विप्रजनों को संगठन में जोड़ने निवेदन करते हुये जो विप्रजन बैठक में लगातार अनुपस्थित रह रहे हैं उन पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने पर सभी ने अपने अपने विचार प्रगट किये। जुड़ेगा समाज तो बढ़ेगा समाज वाक्य को ध्येय मानते हुये सभी ब्राम्हण परिवार को संगठन से जुड़ने आग्रह किया गया। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक पं. श्री उमाशंकर उपाध्याय, सचिव पं. श्री ललित मिश्रा, सर्व ब्राम्हण समाज ग्रामीण लखनपुर के अध्यक्ष पं. श्री वृजेंन्द्र्र कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष पं. श्री सुरेश कुमार शुक्ला, मिडिया प्रभारी पं. श्री मुन्ना पाण्डेय, सरगुजा के विभिन्न विकासखण्डां से पधारे विप्रजन पं. श्री प्रकाश नारायण शुक्ला, पं. श्री शैलेश पाण्डेय, पं. श्री नागेश्वर पाण्डेय, पं. श्री वैद्यनाथ पाण्डेय, पं. श्री शिवचंद तिवारी, पं. श्री रमाकान्त उपाध्याय, पं. श्री शानु पाण्डेय, पं. श्री विनय दूबे, पं. श्री रमाकान्त दूबे, पं. श्री विनय शुक्ला, पं. श्री संजय शुक्ला, पं. श्री सक्षम पाण्डेय एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के मिडिया प्रभारी पं. श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी के द्वारा किया गया।
