अंबिकापुर सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा पर्यवेक्षक विधायक शिव रतन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिक निगम अंबिकापुर में सभापति चयन हेतु भाजपा पार्षद दल की बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, महापौर मंजूषा भगत, पूर्व सांसद कमल भान सिंह तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभापति चुनाव हेतु प्रदेश संगठन से नियुक्त पर्यवेक्षक शिवरतन शर्मा ने सभी भाजपा पार्षदों से अलग अलग रायशुमारी की। इस अवसर पर उपस्थित पार्षद दल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव में हमें जनता जनार्दन ने भरपूर आशीर्वाद देकर एतिहासिक जीत दिलाई है, अब हमें इस जीत का सम्मान करते हुए आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है। अंबिकापुर नगर निगम में सभापति चयन की प्रक्रिया जल्द ही पूर्ण कर हमें अंबिकापुर नगर के विकास को डबल इंजन की भाजपा सरकार के साथ तीव्र गति से आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देव नाथ पैकरा, अंबिकेश केशरी, आलोक दुबे तथा विनोद हर्ष सहित भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे।
राजनीती
Admin
02 Mar 2025
नगर निगम अंबिकापुर में सभापति चयन हेतु भाजपा पार्षद दल की बैठक सम्पन्न
भाजपा पर्यवेक्षक शिवरतन शर्मा ने बीजेपी पार्षदों से की रायशुमारी
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768