Current Date:03 Jun 2026





लखनपुर नवीन कालेज मे एम ए और प्राइवेट परिक्षा केंद्र संचालित करने हेतु सौपा मांग पत्र

उक्त सभी कक्षाओं को संचालन करने हेतु ज्ञापन सौंपा

लखनपुर नवीन कालेज मे एम ए और प्राइवेट परिक्षा केंद्र संचालित करने हेतु सौपा मांग पत्र
सीजी टुडे 24 सरगुजा राजीव कश्यप-  लखनपुर नवीन कालेज मे एम ए और प्राइवेट परिक्षा केंद्र संचालित करने हेतु सौपा मांग पत्रः- लखनपुर सरगुजा नवीन कालेज लखनपुर में  वर्तमान समय में एम ए हिन्दी साहित्य, एम ए राजनीति शास्त्र, एम ए अर्थशास्त्र, एम ए ईतिहास, बीसीए, डीसीए, पीजी डीसीए बीएससी गणितए एम एस सी की कक्षाओं के संचालन नहीं होने के कारण लखनपुर के छात्र छात्राओं के परेशानियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने अंम्बिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल जी को उक्त सभी कक्षाओं के संचालन करने हेतु ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर अंम्बिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि लखनपुर क्षेत्र के छात्र छात्राओं को परेशानी नहीं होगी और जल्दी ही उक्त सभी समस्याओं का निराकरण करवाया जायेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के द्वारा एम ए प्रायवेट परिक्षा केन्द्र लखनपुर में शुरूवात करने का भी आश्वासन अंम्बिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल जी ने दिया है। सुरेन्द्र साहू ने कहा है कि एम ए प्रायवेट परिक्षा केन्द्र प्रांरभ होने से अनेक छात्र छात्राओं को लाभ होगा।