Current Date:01 Jun 2026





सामूहिक आरती समिति मंदिर द्वारा वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, पंजाब के मशहूर भजन वाहक ने दी भजनों की प्रस्तुति, म्यूजिकल ग्रुप ने संगीत से बांधा समा........

कांसाबेल में शिव मंदिर में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

सामूहिक आरती समिति मंदिर द्वारा वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, पंजाब के मशहूर भजन वाहक ने दी भजनों की प्रस्तुति, म्यूजिकल ग्रुप ने संगीत से बांधा समा........
कांसाबेल।यहां के सामूहिक आरती समिति द्वारा सोमवार की शाम को मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में छटवां वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया है।संध्या बेला श्री सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया,इसके पश्चात शाम 7 बजे महाआरती हुई,जिसमे नगर बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए।समिति द्वारा वर्ष भी सहयोग करने वाले 70 से अधिक भक्तों को श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।इसके पश्चात इस अवसर पर पंजाब से मशहूर भजन गायक अवतार सिंह रंधावा द्वारा अनेक भजनों की प्रस्तुति दी गई ,भजन प्रवाहक धनवंत यादव ने भी अपने भजनों से समा बांधा।इस कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने भी सुंदर भजनों से भाव विभोर होकर जमकर थिरकने लगे।इस संगीत कार्यक्रम में आराधना म्यूजिकल ग्रुप का विशेष योगदान रहा।इस दौरान भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।सभी भक्तो ने आयोजन समिति की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें सफल आयोजन के लिए बधाई दी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश पारिक,भंवर पारिक,ज्योति गुप्ता,प्रदीप नायक,नारायण दास,दिनेश राय,धनवंत यादव,मनोज शर्मा,सरला शर्मा,प्रतिमा शर्मा,राखी गुप्ता,मीनाक्षी वैष्णव एवं समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।