छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा होते ही प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है। आचार संहिता लागू होते ही उच्च अधिकारियों द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशानुसार तत्काल लुण्ड्रा प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया एवं थाना प्रभारी तथा तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस उड़नदस्ता दल लुण्ड्रा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने तथा भलुआ मोड से लेकर विकासखंड के विभिन्न चौक चौराहों में लगे राजनैतिक विज्ञापन के बैनर पोस्टर हटाने में लग गया है बता दें कि चुनाव संबंधित सारी तैयारियां प्रशासन ने पहले ही पूरी कर ली थी।
लुण्ड्रा धौरपुर सहित रघुनाथपुर पुलिस सक्रिय कार्यवाही में जुटी
लुण्ड्रा धौरपुर रघुनाथपुर थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारीयों द्वारा टीम गठित कर स्वयं भी सतत रूप से वाहनों की चेकिंग व निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करवाने तत्परता के साथ लग गई है सभी प्रमुख चौक चौराहा पर पुलिस की तैनाती की गई है एवं प्रमुख मार्गो परहर आने जाने वालेसभी छोटे-बड़े वाहनों की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध लोगों की धर पकड़ के साथ निगरानी सुदा बदमाशों पर भी नजर रखी जा रही है एवं सतत रूप से मॉनिटरिंग करने के साथ ही रात्रि कालीन गस्त भी की जा रही है
