Current Date:01 Jun 2026





स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धौरपुर का परीक्षा परिणाम जिले में रहा उत्कृष्ठ

दसवी के टॉपटेन में सातवां व बारहवी में बारहवां स्थान पर बनाई जगह

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धौरपुर का परीक्षा परिणाम जिले में रहा उत्कृष्ठ
लुण्ड्रा/ सीजी डुडे 24 राजीव कश्यप
 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धौरपुर का परीक्षा परिणाम न केवल विकासखंड में बल्कि जिले में भी दबदबा बना क्षेत्र का नाम रोशन किया है कक्षा दसवीं में कुमारी परी सोनी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले के मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा 12वीं कॉमर्स की छात्रा कुमारी सुमन गुप्ता ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में 12वां स्थान प्राप्त किया। इनकी इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज वर्मा एवं खंड समन्वयकअजय सिंह सहित संस्था के प्राचार्य अमित सिंह ने 
इन विद्यार्थियों की इस सफलता को शिक्षकों एवं बच्चों के कठिन परिश्रम का फल बताया एवं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी हैं।