छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
नवनिर्वाचित विधायक राजेश अग्रवाल जिला कलेक्टर से चर्चा करते हुए कहा कि अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र में आम जरूरतमद लोगों के आवश्यकता को देखते हुए बुनियादी मूलभूत सुविधाओं में स्वास्थ्य शिक्षा, सड़क ,पेयजल की सुविधाये बेहतर हो। वहीं दूरभाष के जरिए पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील कुमार शर्मा से सम्पर्क स्थापित कर कहा कि पुलिस जनसेवा की भाव से क्षेत्र में काम करें। क्षेत्र में हो रहे लगातार नाबालिकों के लापता होने (गुम इंसान) एक चिंता का सबब बना हुआ है। जल्द से जल्द गुम व्यक्ति की पतासाजी कर परिजनों को सौंपने की जवाबदारी को निभायें नवनिर्वाचित विधायक अग्रवाल चुनाव से फारिग पदभार ग्रहण करते ही सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार को मोबाइल से संपर्क कर अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था में सुधार लाते हुए स्वास्थ्य विभाग के व्यवस्था में बदलाव लाते हुए आम जनता के हित में सहुलियत एवं बेहतर करने की बात कही।अलावा इसके मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में व्यवस्था सुधार किया जाए तथा सड़क यातायात व्यवस्था में भी शीघ्रता शीघ्र सुधार करने की बात कही। जिससे अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र वासियों को बुनियादी सुविधाओं को लेकर कोई गिला शिकवा ना रहे। किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी उठानी ना पड़े ।
विधायक राजेश अग्रवाल ने लखनपुर थाना क्षेत्र के कुछ ग्राम पंचायतों में बालिकाओं के गायब होने घटना को गंभीरता से लेते हुए प संजीदगी से पुलिस पूरे संजीदगी से कार्य करे महकमा को मश्विरा दिया । बढ़ रहे गुम इंसान के ग्राफ के मामले थाना क्षेत्र में
कम हो तथा गुम इंसानों के पतासाजी में हो रहे लेटलतीफी में तेजी लाने कहा।
पुलिस पूरे मुस्तैदी से ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का करें निर्वहन ।
परिजनों के शिकायत पर विधायक राजेश अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा से मोबाइल पर संपर्क कर लखनपुर क्षेत्र के ग्राम बिनकरा में चंद दिनों पहले हुये नाबालिग लड़की के गुम होने का जिक्र करते हुये थाना क्षेत्र में बालिकाओं एवं कुछ युवतियों के लगातार गायब होने को लेकर चिंता जाहिर किया और इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक व कठोर कदम उठाते हुए सचेत करते हुए कहा कि इस तरह के घटनाओं पर अंकुश लगाने की नितांत आवश्यकता है। साथ ही थाना लखनपुर क्षेत्र में गायब हुए नाबालिग लड़की की पतासाजी कर तत्काल उसके परिजनों को सौंपें जाने की भी बात कही। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने नव निर्वाचित विधायक अग्रवाल को आश्वस्त करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में पुलिस अपने फर्ज को बखूबी निभा रही है एक बालक को तस्दीक कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे इस तरह की घटनाएं ना हो हरसंभव प्रयास किया जायेगा।
विधायक ने यह भी कहा कि
क्षेत्र के आम जनता और पुलिस के बीच अच्छे ताल्लुकात होने के साथ-साथ अच्छा माहौल होना चाहिए । जिससे क्षेत्र के जनता को पुलिस पर पूरा यकीन हो पुलिस और पब्लिक में अच्छी खासी तालमेल हो लोगों को वक्त रहते जरूरी व उचित न्याय मिल सके। नव निर्वाचित विधायक द्वारा दूसरे अन्य विभागों के आला अधिकारियों से लगातार सम्पर्क कर व्यवस्था सुचारू करने को लेकर भी बात की । साथ ही कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की भी हिदायत दी गई है।
विधायक ने विभागीय अधिकारीयों को यह भी चेतावनी दी है कि अपने कार्य दायित्वो के प्रति निष्ठा रखें गंभीर मामलों में शिकायत ना आने दें अन्यथा एसे लापरवाह एवं भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों के ऊपर सख्त कार्यवाही कीये जाने की भी बात अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कही है।
