छत्तीसगढ़ टुडे 24
राजीव कश्यप
सीतापुर विधानसभा के नव निर्वाचित भाजपा
विधायक सैनिक रामकुमार टोप्पो ने अनुविभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक से पूर्व क्षेत्र के पत्रकारों से सौजन्य भेंट कर सभी पत्रकारों को धन्यवाद देते हुए सीतापुर विधानसभा में व्याप्त परेशानियों वह मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विषय मे विस्तृत जानकारी लेते हुए निरंतर रूप से सच्ची पत्रकारिता का बात करते हुए आईना दिखाने की भी बात कही जिस क्षेत्र की समस्याओं व असुविधाओं का हाल मानस पटल पर आ सके जिससे शीघ्र अति शीघ्र व त्वरित निराकरण करने में सहायता प्राप्त होगी हो सके। पत्रकारों से चर्चा के उपरांत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रवि राही के नेतृत्व में अनुविभाग के अधिकारियों से बैठक के लिए चले गए।
पत्रकारों ने बतौली में कृषि विभाग द्वारा कागजों में बनाये गए चेकडेम, बिलासपुर बतौली में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में घोटाला, बेलकोटा स्थित वेयर हाउस की घटिया निर्माण, बिलासपुर में कागजों में बनाये गए गोठान, रीपा के अंतर्गत 2 करोड़ से निर्मित इंडस्ट्रियल पार्क में घोटाला, स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली की जानकारी दी। साथ ही बतौली के सभी गांव में शराब बिक्री कर रहे कोचियों पर तत्काल कार्यवाही की बात कही।
सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की पदस्थापना, स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए विशेष प्रयास पर बल दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दशा सुधारने के लिए औचक निरीक्षण करने आमंत्रित किया गया। पत्रकार अनिल उपाध्याय ने कहा कि सीतापुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफरल सेंटर बना दिया गया है। छोटी छोटी बिमारियों पर भी अम्बिकापुर रेफर कर दिया जाता है। सभी पत्रकारों ने नगर पंचायत सीतापुर में फायर ब्रिगेड की आवश्यकता पर बल दिया। पत्रकारों में अनिल उपाध्याय, मुकेश गुप्ता, रूपेश गुप्ता, कुंजबिहारी गुप्ता, प्रशांत खेमरिया, आशीष कुमार गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, मो हदीस रवि गोस्वासी के साथ अन्य क्षेत्रीय पत्रकार साथी उपस्थित थे।
