Current Date:03 Jun 2026





लुण्ड्रा - आधा अधूरा काम कर भुला ठेकेदार पीडब्ल्यूडी विभाग उदासीन :-सड़क बना खेत सदृश घुटनों भर भरा कीचड़

वाहन तो दूर पैदल यात्री भी फिसल कर गिर कीचड़ से हो रहे हैं शराबोर , शीघ्र कार्य प्रारंभ करने ग्रामीणों ने किया मांग ।

लुण्ड्रा - आधा अधूरा काम कर भुला ठेकेदार पीडब्ल्यूडी विभाग उदासीन :-सड़क बना खेत सदृश घुटनों भर भरा कीचड़
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप

जनपद पंचायत मुख्यालय लुण्ड्रा के मुख्य मार्ग पर इन दिनों  सड़कों का हाल इस कदर है कि दो पहिया चार पहिया वाहन तो दूर लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे हैं  बता दे की चुनाव से पूर्व युद्ध गति से चालू काम को पिछले चुनाव   रिजल्ट आने के तत्काल बाद ही अचानक बंद कर दिए जाने से यह स्थिति निर्मित हो रही है इतनी बदहाल सड़क होने की सबसे बड़ी लापरवाही सड़क  होने का प्रमुख कारण  यह है कि  खोदे गए मिट्टी के  मलबे  को सुरक्षित नहीं किए जाने की वजह से सड़क पर आकर घुटनों भर गड्ढे बन गए हैं जिससे लोगों को आवागमन में जहां काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है वहीं उनका पैर से लेकर सर तक कीचड़ से पूरी तरह लथपथ हो शराबोर  हो जा रहे हैं

  विदित हो कि लुण्ड्रा भलुआ मोड बिलासपुर से भलुवा मोड़ लुण्ड्रा पहुंच मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग का काम चालु है। लेकीन विभाग की उदासीन रवैए से तोड़ी सी बारिश ने पोल खोल कर रख दी है। खास तौर पर लुण्ड्रा जनपद से लगभग 1 किलोमीटर दूर तक सड़क पूरी तरह कीचड़ से तब्दील हो गया है। जिससे एक्सीडेंट होने की संभावना बड़ गई है बाइक सवार फिसलन से जान जोखिम में डाल आवागमन कर रहे हैं।

डामरीकरण कार्य में भी की गई है लीपापोती
ठेकेदार द्वारा जिस स्तर पर काम कराया जा रहा है वह मानक के ठीक विपरीत है आनन फानन में वह विभागीय कर्मचारी व अधिकारियों की जानबूझकर अनदेखी की वजह से एस्टीमेट के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है तथा अत्यंत घटिया व निम्न स्तर के कार्य होने सेएक और बनने के महज कुछ दिनों बाद ही जगह-जगह से सड़क उधडनी भी शुरू हो गई है बरगिडीह- बिलासपुर मोड़ से महोरा तक कहीं कही एक दो कोड डामर का काम हो चुका है तो वही उसके आगे का काम वर्तमान में बंद है जहां तक काम हुआ है वह भी निम्न स्तर का है ग्रामीणों नेइस और शासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा है कि जिस स्तर से चुनाव से पूर्व तेजी के साथ काम चल रहा था उसी स्तर पर  काम को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र अति शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है।

कार्यस्थल पर साइन बोर्ड लगाने किया मांग

लुण्ड्रा क्षेत्र के ग्रामीणों ने कार्यस्थल के दोनों और भलुआ मोड व बिलासपुर चौक में साइन बोर्ड लगाने की मांग की है जिससे  सड़क की मद राशि व गुणवत्ता का पता चल सके साथ ही यह भी कहा है कि ठेकेदार मुंशी के भरोसे काम को छोड़कर चले जाते हैं संबंधित अधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि मैदानी कर्मचारी  नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के साथ ही कार्य स्थल पर एस्टीमेट की कॉपी भी आवश्यक रूप से रखें
इस संबंध में जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी या अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका ।