Current Date:02 Jun 2026





समाज के हितार्थ अनेकों मांगों को लेकर आयोग के अध्यक्ष को ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन

संख्या के आधार पर समाज को मिले प्रतिनिधित्व

समाज के हितार्थ अनेकों मांगों को लेकर आयोग के अध्यक्ष को ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन
संख्या के आधार पर   समाज को मिले प्रतिनिधित्व
ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी सांसदो   विधायकों  प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम पिछड़ा वर्ग समाज के विभिन्न मांग संबंधी ज्ञापन सौंपे जाने के क्रम में    गत दिनांक 30  अगस्त 2024 को परशुराम सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी ओबीसी महासभा के नेतृत्व में प्रदेश एवं सरगुजा संभाग के पदाधिकारी एवं सम्माननीय सदस्यगणों के द्वारा  माननीय आर यस विश्वकर्मा जी पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया।
हमारे जनप्रतिनिधि होने के नाते महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार
माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली तक ओबीसी महासभा की बात पहुंचने का आग्रह भी किया गया एवं ज्ञापन आयोग के अध्यक्ष महोदय को दिया गया तथा  मांग की गई कि
सन 2021 की लंबित राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी का कोड नंबर पृथक से निर्धारित की जाए ओबीसी समाज के जनगणना किए जाने की मांग
संख्या के आधार पर ओबीसी समाज को हिस्सेदारी मिलनी चाहिए
 इसके पूर्व ओबीसी महासभा के द्वारा सरगुजा संभाग के सभी विधायकों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया वहीं विषेश रूप से पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष से मांग की गई  कि .पंचायत चुनाव हो या अन्य चुनाव जैसे नगरी निकाय विधानसभा या लोकसभा चुनाव में जिसकी जितना जनसंख्या हो उसे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए अभी तक देखने को मिला है कि सिर्फ ओबीसी अभी तक ऐसे कई ग्राम पंचायत नगर निगम जहां पर ओबीसी की संख्या अत्यधिक है फिर भी सरगुजा संभाग में उसका प्रतिनिधित्व नहीं के बराबर मिल रहा है इसका लाभ ओबीसी समाज को नहीं मिल रहा है जिससे समाज के लोगअपेक्षित ठगा सा महसूस कर रहे हैं
 महासभा ने मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए पूर्ण किये जाने का आग्रह किया है जिससे ओबीसी समाज को संवैधानिक रूप से लाभ प्राप्त हो सके तथा उनकी स्थिति में सुधार हो मुख्य धारा से जुड़ सकें
इस दौरन परशुराम सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी, मनीष दीपक साहू संभाग अध्यक्ष ओबीसी महासभा, आनंद यादव सरगुजा संभाग प्रवक्ता,  अशोक कुमार गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष नोनियार समाज सरगुजा संभाग महासचिव ओबीसी पंकज गुप्ता कार्यकारी जिला अध्यक्ष सरगुजा जिला ओबीसी उपेंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष ओबीसी  समाज संतोष विश्वकर्मा जिला महामंत्री आदि संख्या सदस्य उपस्थित थे