स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 24वीं राज्य
स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 01 सितंबर, दिन रविवार को प्रातः 11 बजे स्थानीय शा. बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर के प्रांगण में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामविचार नेताम मंत्री (आदिम जाति विकास अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण छ.ग. शासन), कार्यक्रम की अध्यक्षता चिंतामणी महाराज सांसद सरगुजा, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश अग्रवाल विधायक अम्बिकापुर, प्रबोध मिंज विधायक लुण्ड्रा, रामकुमार टोप्पो विधायक सीतापुर, डॉ. अजय तिर्की महापौर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर, श्रीमती मधु सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा उपस्थित रहेंगे।
1 सितम्बर 2024 से 4 सितम्बर 2024 तक चलने वाले खेल के इस महाकुंभ में राज्य के पांचों संभाग से 860 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के लिए कलेक्टर एवं आयोजन समिति के प्रमुख विलास भोसकर संदीपन के निर्देशन में आयोजन समितियों का गठन कर अधिकारी, कर्मचारी व व्यायाम शिक्षको को कार्य संपादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं आयोजन समिति के सचिव अशोक सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के पांच संभाग बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं मेजबान सरगुजा के खिलाड़ी बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल एवं गतका में अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देंगे। बैडमिंटन के खिलाड़ियों के लिए गांधी स्टेडियम (मल्टीपरपज हॉल) चौपाटी के बगल में स्थित बैडमिंटन हॉल, फुटबाल सेंटजेवियर्स हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण तथा गतका खेल गांधी स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में खेले जाने की व्यवस्था की गई है। 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर /बस्तर बालक वर्ग आफिसियल्स की आवास की व्यवस्था ए.एम. जुबली मेमोरियल स्कूल अम्बिकापुर, बिलासपुर बालिका वर्ग आफिसियल्स की उसूलाईन उ.मा.वि. अम्बिकापुर, बस्तर बालिका वर्ग आफिसियल्स सेंट जोन्स उ.मा.वि. अम्बिकापुर, दुर्ग / रायपुर आफिसियल्स की सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. अम्बिकापुर, सरगुजा बालक / बालिका वर्ग की अम्बिका मिशन बिरनीबेड़ा अम्बिकापुर में आवास की व्यवस्था की गई है। आज ट्रेन से दुर्ग बस्तर की टीम व रायपुर की टीम बस के माध्यम से अम्बिकापुर पहुंच चूंकी है साथ ही बिलासपुर की टीम अपनी वाहन से देर शाम तक अम्बिकापुर पहुंचेगी। खिलाड़ियों को असुविधा न हो इस हेतु आवास की व्यवस्था के साथ खेल प्रांगण जाने के लिए स्कूली बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। नगर के खेल प्रेमी जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने की अपील जिला प्रशासन एवं जिला आयोजन समिति ने की है।
860 खिलाड़ी दिखाएगे अपना प्रदर्शन
24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 में
छत्तीसगढ़ राज्य के पांच संभाग से 860 खिलाड़ी भाग ले रहे है। खिलाड़ियों को कोई समस्या न हो इस हेतु कलेक्टर सरगुजा व आयोजन समिति के अध्यक्ष विलास भोसकर संदीपन के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा के मार्गदर्शन में एपीसी रविशंकर पाण्डेय नोडल अधिकारी, नरेन्द्र सिंह सहायक नोडल अधिकारी, सर्वजीत पाठक के साथ लगभग 200 अधिकारी कर्मचारी प्रतियोगिता में सफल बनाने निरंतर प्रयत्नशील है।
समय 11 बजे से होगा शुभारंभ
24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 11 बजे ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगी। प्रतियोगियों द्वारा अभिमुख प्रयाण (मार्च पास्ट) प्रतियोगियों द्वारा शपथ ग्रहण, स्वागत उद्बोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम अतिथियों का सम्बोधन, आतिशबाजी के साथ खेल का आगाज किया दाएगा।
छत्तीसगढ़
Admin
01 Sep 2024
24 वीं राज्य स्तरीय खेल महाकंभ का कल होगा भव्य शुभारंभ जानिये कहां कहां होगी रहने खेलने की व्यवस्था
पांच संभाग के 860 प्रतिभागी शामिल होने पहुंचे अंबिकापुर
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768