
शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर की जा रही है। प्रशासकीय स्तर पर भी सभी प्रकार की तैयारीयां लगभग पूरी कर ली गई है। जिम्मेदार अधिकारी रायपुर शहर में प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं करने भी भिड़े हैं। सबसे बड़ी बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख रूप से इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन से जुड़े हुए उच्च पदाधिकारी भी रायपुर पहुंच रहे हैं।
जशपुर के हर एक घर में दीप जलाने भाजपा ने किया आह्वान
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री के गृहजिले जशपुर में कल 13 दिसंबर नवोदित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर घर-घर दीप जलाने का आह्वान किया है। बता दें कि सरगुजा सम्भाग में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर काफी उत्साह है। कई भाजपा नेता इस समारोह में शामिल होने रायपुर रवाना हो रहे हैं।वही पार्टी नेअन्य जिला संभागों में भीअपने-अपने घरों पर एक दो दीप जलाने का अपील किया है
साय ने भूपेश बघेल व टीएस बाबा को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने दिया न्यौता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज टेलीफोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को 13 दिसंबर बुधवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
