छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
02 अक्टूबर गाँधी जयंती पर आज भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर ने स्थानीय गाँधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन चरित्र हम सबके लिए प्रेरणास्पद है, उन्होंने कहा था मेरा जीवन ही मेरा संदेश है। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया, उन्होंने पूरे देश में स्वच्छता पर "स्वच्छ भारत अभियान" चलाकर एक एक भारतवासियों को इससे जोड़ दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, मनोज गुप्ता, मंजूषा भगत, मधु चौदह, आलोक दुबे, शैलेश सिंह, अजय सिंह, नीलम राजवाड़े, सरिता जायसवाल, मनोज सोनी, सर्वेश तिवारी, जन्मेजय मिश्रा, दीपक सिंह तोमर, निरंजन राय,विकास वर्मा, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, महेश जैसवाल, परशुराम सोनी, वेदांत तिवारी, संतु जायसवाल, आनंद सिंह, संगीता सोनी, पूनम सिंह, प्रियंका चौबे, आतिश सिंह, दीपक सोनी, सार्थक राय, विमल मंदिरवार तथा मुकेश मिश्रा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
