Current Date:03 Jun 2026





एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट के स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश

शा . बहुउद्देशीय उमा. विद्यालय प्रांगण का कीया साफ सफाई एवं वृक्षारोपण

एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट के स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अवसर पर शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में भी आज प्रातः 10 बजे से 11:30 के बीच एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई की तथा वृक्षारोपण का कार्य भी किया। सभी ने स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एचके जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को जीवन में स्वच्छता के महत्व को बताया। इस अवसर पर संस्था के उप प्राचार्य केके राय, एनसीसी अधिकारी नवनीत त्रिपाठी, स्काउट मास्टर महेंद्र सिंह, पीटीआई विकास सिंह, श्रीमती कीर्ति ज्योतिकी, संजय देव आचार्य तथा संस्था के अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।