Current Date:03 Jun 2026





देवी देवताओं के विसर्जन से होने वाली प्रदूषित सभी तालाबों की सफाई करने अनोखी सोच संस्था ने लिया संकल्प

अनोखी सोच समाज सेवी संस्था ने किया जेल तालाब में श्रमदान

देवी देवताओं के विसर्जन से होने वाली प्रदूषित सभी तालाबों की सफाई करने अनोखी सोच संस्था ने लिया संकल्प
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप

विश्व स्वच्छता दिवस सेवा ही पखवाड़ाकार्यक्रम के तहत अपने भागीदारी सुनिश्चित करते हुए  बाबा विश्वनाथ व हनुमान मंदिर बिलासपुर चौक के समीप अनोखी सोच समाज सेवी संस्था की बैठक आयोजित की गई जिसमें संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू ने सभी सदस्यों को शहर के प्रदूषित तालाबों को जो अनियंत्रित तरीके से गणेश प्रतिमा के विसर्जन से गंदी हो गई है, उसे स्वच्छ करने का संकल्प दिलाया गया। इसी तारतम्य में जेल तालाब की आज सदस्यों व वार्ड के नागरिकों द्वारा सफाई की गई। मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू, अभय साहू, पंकज चौधरी, चंद्रप्रताप सिंह, मोती ताम्रकर, दिनेश गर्ग, राकेश शुक्ला, पवन पांडेय, भोला रक्सेल, बजरंग अग्रवाल, विजय बंसल, राकेश अग्रवाल, सुनील साहू, लालजी साहू, अनिल तिवारी, विकास मिश्रा, संतोष साहू, अमित जायसवाल पार्षद शैलू सोनी आदि उपस्थित थे