Current Date:02 Jun 2026





मोर माटी के फूल लोक कला मंच ने किया वृक्षारोपण

मंच द्वारा लोगों को जागरुक कर वृक्षों को जो जीवित रखने का भी लिया संकल्प

मोर माटी के फूल लोक कला मंच ने किया वृक्षारोपण
राजीव कश्यप
जमगला लखनपुर -आज दिनांक 6सितंबर  तीज़ा के पावन अवसर पर मोर माटी के फूल लोक कला मंच जमगला लखनपुर द्वारा  जमगला में वृक्षारोपण क आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि जमगला के सरपंच नागेन्द्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि विरेन्द्र सिंह ठाकुर, सुभाष चंद्र राजवाड़े थे। ईस दौरान सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण किया और वृक्षारोपण के पश्चात् वृक्षों का देखकर करने का निर्णय लिया। वृक्षारोपण के दौरान सरपंच नागेन्द्र प्रताप सिंह ने मोर माटी के फूल लोक कला मंच कि सराहना करते हुए और भी कार्यक्रम आयोजित करने को कहा जिससे जमगला के लोग जागरूक हो सके और शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकें ।ईस दौरान मोर माटी के फूल लोक कला मंच के अध्यक्ष तिवारी पैकरा सचिव पनेन्द्र सिंह पैकरा, रामानारायण सिंह, बिजेंद्र सिंह, कार्तिक, रविशंकर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।