Current Date:02 Jun 2026





नशे में धुत्त युवक को हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट

पांच हाथियों का दल लगातार कर रहा भ्रमण

नशे में धुत्त युवक को हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट
राजीव कश्यप
सरगुजा संभाग में हाथी मानव द्वंद कम होने का नाम नहीं ले रहा है सरगुजा के लुण्ड्रा मैनपाट बतौली उदयपुर में एक लंबे समय से  तबाही मचा जान माल की हानि पहुंचा रही हैवही प्रतापपुर क्षेत्र में भीआजएक व्यक्ति को सुड से पटक कुचलकर मार देने की घटना सामने आई है

   सरहरी गांव का रहने वाला  शेषमन उम्र40 वर्ष जो कि दो तीन वर्षों से अपनी बहन के यहां नवाडीह में रह रहा था। वह मना करने के बावजूद रात पौने बारह बजे के लगभग शराब के नशे में धुत्त होकर उस स्थान पर पहुंच गया जहां नर दंतैल घरों को तोड़ रहा था।

ज्ञातत्व हो कि बुधवार को एक नर दंतैल हाथी वन परिक्षेत्र राजपुर के रेवतपुर से विचरण करते हुए वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के परिसर करसी के कक्ष क्रमांक आरएफ 50 के वन क्षेत्र में आकर डटा हुआ था। इसी बीच गुरुवार की रात दस बजे यह नर दंतैल नवाडीह के लंगड़ाडांड़ में मौजूद ग्रामीणों की बस्ती में  पहुंचकर एक के बाद एक ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त करने लगा। वन विभाग ग्रामीणों को मुनादी के माध्यम से दंतैल के बस्ती की ओर आने की जानकारी पहले ही दे चुका था। जानकारी मिलते ही ग्रामीण अपने अपने घरों से सुरक्षित बाहर निकल चुके थे। इधर मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम व हाथी मित्र दल रेंजर उत्तम मिश्रा की अगुवाई में लगातार हाथी को बस्ती से बाहर खदेड़ने का प्रयास कर ही रहे थे कि  सरहरी गांव का रहने वाला शेषमन (40) जो कि दो तीन वर्षों से अपनी बहन के यहां नवाडीह में रह रहा था। वह मना करने के बावजूद रात पौने बारह बजे के लगभग शराब के नशे में धुत्त होकर उस स्थान पर पहुंच गया जहां नर दंतैल घरों को तोड़ रहा था। इसी दौरान दंतैल चिंघाड़ लगाते हुए आक्रामक मुद्रा में उसकी ओर बढ़ने लगा। उसने भागने का प्रयास किया। पर नशे में होने के कारण वह भाग नहीं सका। दंतैल ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए सूंड़ में लपेटकर नीचे पटका और पैरों से कुचल दिया जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार तड़के चार बजे रेंजर सहित वन अमला प्रतापपुर पुलिस की मदद से मृतक के क्षतविक्षत शव को लेकर प्रतापपुर पहुंचे। जहां शव को शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया। सुबह होने पर पोस्टमार्टम व थाने में मर्ग कायमी की प्रक्रिया पूर्ण करा शव स्वजनों के सुपुर्द कर उन्हें तात्कालिक सहायता राशि के रूप में पच्चीस हजार रुपये नगद प्रदान किया गया।

"शराब बना मौत का कारण"

शराब सेवन कर लेने के कारण शेषमन होश में नहीं था। इसीलिए ग्रामीणों द्वारा मना करने के बावजूद वह दंतैल के नजदीक पहुंचा था। जिसके बाद दंतैल ने उसे अपनी चपेट में लेकर मार डाला। बता दें कि इससे पहले भी कई ग्रामीण शराब के नशे में जंगली हाथियों के नजदीक पहुंचने की हिम्मत कर अपने प्राण गंवा चुके हैं।

"क्षेत्र में विचरण कर रहा  पांच हाथियों का दल"

उप वन मंडलाधिकारी आशुतोष भगत ने बताया कि वन परिक्षेत्र प्रतापपुर में पांच हाथियों का दल सक्रिय है। फिलहाल यह दल वन क्षेत्र धरमपुर के दलदली के कक्ष क्रमांक 19-20 में प्रवेश कर विचरण कर रहा है। इस दल के खोरमा, कैराडांड़, सिंघरा, भरदा, गौरा, धरमपुर, मदननगर व गणेशपुर की ओर जाने की संभावना बनी हुई है। वन विभाग की टीम व हाथी मित्र दल मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को लगातार सचेत करने में लगे हुए हैं।