Current Date:14 Sep 2026





उमंग महिला एवं बाल उत्थान समिति ने शिक्षकों का किया सम्मान

शिक्षकों का सभ्य समाज के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान

उमंग महिला एवं बाल उत्थान  समिति ने शिक्षकों का किया सम्मान
राजीव कश्यप
 शिक्षक दिवस के अवसर पर उमंग महिला एवं बाल उत्थान  समिति के सदस्यों द्वारा माय छोटा स्कूल एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया इसके अलावा मुख्य रूप से सप्ताह में 2 दिन लगने वाले संस्था के अभिनव पहल  के तहत निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षा में सहयोग करने वाले शिक्षक श्रीमती आराधना त्रिपाठी श्रीमती मनीषा राजन तौसीफ अंसारी और शादाब का भी विशेष तौर पर सम्मान किया गया. समिति के अध्यक्ष हेना खान ने कहा शिक्षक समाज की धूरी होते हैं यह वह नीव का पत्थर है जो समाज को मजबूत बनाने में योगदान देते हैं इनका हर दिन सम्मान होना चाहिए