Current Date:02 Jun 2026





लुण्ड्रा परिक्षेत्र में पखवाड़े भर से भटक रहा नर दतैल वन विभाग अलर्ट ,क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज पल पल की ले रहे अपडेट

ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की जा रही अपील

लुण्ड्रा परिक्षेत्र में पखवाड़े भर से भटक रहा नर दतैल वन विभाग अलर्ट ,क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज पल पल की ले रहे अपडेट
लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के  चेन्द्रा सर्कल  अंतर्गत  दल से भटके एक नर दतेल हाथी असकला सिलसिला डडौली लमगांव  महोरा के जंगलों में पिछले 15 दिन से  विचरण कर रहा है । वन विभाग ने बताया किबीते दो दिन से लुण्ड्रा से लगे ग्राम दोरना  के टांडाडांड जंगल में हाथी विसरण कर रहा हैअंदाजा लगाया जा रहा है कि रात्रि में पढौली महोरा की ओर हाथी निकल सकता है । अतएव वन अमला ने आसपास के गांववालों को एतिहातन बरतने की अपील की है तथा जंगल में जाने से पूर्णतः रोक लगा दी है ।लोगों को संदेश देते हुएकहा कि इकलौता हाथी होने से हाथी का सही  सही लोकेशन नहीं मिल पा रहा है जिसे अचानक किसी भी ओर से आकर हाथी कोई अप्रिय घटना घटित कर सकती है तथा घटना घटने की संभावना भी ज्यादा बढ़ गई है । हाथी की निगरानी मेंचंद्र सर्कल के परीक्षित अधिकारीसंजय तिवारी सदल बल के साथ 24 घंटे हाथी पर निगरानी लगाए हुए हैं

विधायक लगातार जानकारी ले दे रहे हैं आवश्यक दिशा निर्देश

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज हाथी को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं वे लगातार वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से सतत रूप से संपर्क में हैं एवं हाथी को क्षेत्र से बाहर अन्यत्र भेजने की व्यवस्था बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है तथा वन विभाग को भी लगातार मॉनिटरिंग करने व लोगों को समझाइश देने की बात करते हुए जितनी जल्दी हो सके हाथी को अन्यत्र हाथी विचरण क्षेत्र में भेजने व्यवस्था बनाने कहा है ।जिससे ग्रामीण जन स्वच्छंद रूप से खेती बाड़ी का कार्य कर सकें बता दे की अधिकांशत खेती जंगल से .लगा हुआ है जिससे किसानों की खेती-बाड़ी प्रभावित हो रही है वहीं उनके मन में हमेशा हाथी के आ धमकने की भी  डर समाया रहता है ।