छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज कल 30 अक्टूबर सोमवार को सुबह 11:00 बजे नामांकन पत्र भरेंगे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी लुण्ड्रा विधानसभा के सभी वरिष्ठ एवं देवतुल्य पदाधिकारीयों/ कार्यकर्ताओं के अलावा स्वैच्छिक संगठनों एवं आमजनों व सभी अपने शुभचिंतकों से आग्रह एवं अपील करते हुए कहा है कि नामांकन सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेरी जनता के प्रति सेवा कार्य को लेकर ऊर्जा को और अधिक संचार प्रदान करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान करें
प्रबोध मिंज ने लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के समस्त लोगों से यह भी
आग्रह करते हुए कहा है कि विशाल नामांकन रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लुण्ड्रा विधानसभा में होने जा रहे ऐतिहासिक बदलाव की दिशा के पहले कदम का साक्षी बने
