जशपुरनगर।आज दोपहर छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परिणाम घोषित होने के बाद जिले के छात्र छात्राओं ने प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाते हुए जमकर खुशी मनाई। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पूरे प्रदेश में अव्वल रहे राहुल यादव सहित सभी टॉप टेन में जगह बनाने वाले छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा है की जिले के अधिकतर छात्र छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया है।सभी छात्र छात्राओं के अभिभावकों को भी बधाई देते हुए बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
