छत्तीसगढ़ टुडे 24राजीव कश्यप
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बनने की रेस में रेणुका सिंह का नाम जैसे ही सबसे आगे चलने की ख आई रहीं हैं. मंडल स्तर से शुरु हुआ उनका राजनीतिक सफर केंद्रीय कैबिनेट तक जारी रहा. पार्टी का एक बड़ा धड़ा उनमें सीएम का चेहरा देख रहा है. का छत्तीसगढ़ चुनाव जीतने के बाद अब छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश में सरकार बनाने की तैयारियां तेज कर दी है. सीएम कौन बनेगा अब ये पार्टी और जनता दोनों के लिए बड़ा सवाल हो गया है. भरतपुर सोनहत से चुनाव जीतकर आने वाली रेणुका सिंह की दमदारी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मोदी के मंत्रिमंडल में भी उनको जगह मिली. टीएस सिंह देव के गढ़ में घुसकर उन्होने कांग्रेस को न सिर्फ चुनौती दी बल्कि सरगुजा की सभी सीटों पर पार्टी को चुनाव भी जितवाया. भरतपुर सोनहत सीट से जिस गुलाब कमरो को रेणुका सिंह ने हराया वो कांग्रेस के मौजूदा विधायक थे
