Current Date:02 Jun 2026





कल से आईपीएल का होगा आगाज

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा ओपनिंग मैच

कल से आईपीएल का होगा आगाज
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
22 मार्च शुक्रवार से चैन्नई में IPL का आगाज होने जा रहा है. वही 23 मार्च को PBKS और DC का आमना सामना मोहाली में होने जा रहा है. शुरुवाती सभी मैचों के टिकट पूरी तरह ख़त्म हो गये हैं. 22 मार्च से शुरू होने वाला ipl 7 अप्रैल तक खेला जाएगा। टोटल 21 मैच शेडूल किया गया है.
    चेन्नई के क्रिकेट एमए चिदंबरम स्टेडियम में ओपनिंग मैच खेला जाना है. क्रिकेट प्रेमी जब से शेडूल जारी हुई है. तब से नजर गड़ाये बैठे हैं. कब उनके चहेते खिलाडी मैदान में पसीना बहाएँगे। और अब वह मौका आ गया है. 
बताया जा रहा है एमए चिदंबरम
स्टेडियम में स्पिनर को भारी सहयोग मिल सकता है. इस पिच गेंद तेज नहीं हो पति है. जिसका फायदा स्पिनर बखूबी उठाएंगे। वही बल्लेबाजों के लिये चुनौतीभरा हो सकता है. साथ ही ध्यान से खेलने की जरुरत पड़ने वाली है. इस मैदान के लिहाज से 200 का स्कोर पर्याप्त माना जाता है.