Current Date:01 Jun 2026





आदतन बदमाशों ने कार से युवकों का अपहरण कर लाठी डंडे से की बेदम पिटाई दो गिरफ्तार दो फरार

सरगुजा गांधीनगर पुलिस द्वारा की गई तत्परतापूर्वक कार्यवाही जल्द ही फरार दो आरोपियों की भी होगी गिरफ्तारी

आदतन बदमाशों ने कार से युवकों का अपहरण कर लाठी डंडे से की बेदम पिटाई दो गिरफ्तार दो फरार
सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप

पीडित व मुख्य आरोपी के बीच जिओ कंपनी में काम को लेकर पैसों के लेन- देन का था विवाद, मुख्य आरोपी ने 3 साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,  2 आरोपियों की कर रही है खोजबीन



शहर का आदतन अपराधी मुकेश गोस्वामी अपने साथी अजीत सिंह व 2 अन्य के साथ मिलकर दत्ता कालोनी निवासी एक युवक का 28 मार्च को कार से अपहरण कर लिया था। इसके बाद चारों ने उसकी लाठी-डंडे से बेदम पिटाई की थी। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुकेश गोस्वामी व अजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
शहर के दत्ता कॉलोनी निवासी विकेश शर्मा जिओ कंपनी के टॉवर से संबंधित काम में कार्यरत है। वहीं शहर के मणिपुर निवासी मुकेश गोस्वामी भी जिओ कंपनी में ठेके पर गाड़ी चलवाता है। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था।

28 मार्च को मुकेश गोस्वामी अपने साथी अजीत सिंह एवं 2 अन्य के साथ मिलकर जबरन विकेश शर्मा को कार में बैठाकर ले गए। इस दौरान उससे गाली-गलौज करते हुए चारों ने उसकी लाठी डंडे से बेदम पिटाई कर दी थी। इसके बाद उसे शहर में कार से उतार दिया और फरार हो गए।
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीडित युवक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। विकेश शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 365, 342, 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी ।

पता तलाश के दौरान पुलिस ने मणिपुर निवासी मुकेश गोस्वामी व अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आदतन अपराधी हैं। पुलिस ने दोनों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि मुकेश गोस्वामी कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

समपुर्ण  कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक प्रविंद्र सिंह, अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह, अजय तिवारी व सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।