Current Date:02 Jun 2026





फर्जी पुत्र बनकर जमीन हड़पने नियत को लेकर नामांतरण पर कलेक्टर से किया शिकायत

हाई कोर्ट अधिवक्ता धीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आवेदकों ने की तहसीलदार एवं पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

फर्जी पुत्र बनकर जमीन हड़पने नियत को लेकर नामांतरण पर कलेक्टर से किया शिकायत
छत्तीसगढ़ टुडे 24
बगैर पुराने रिकॉर्ड का अवलोकन किया एवं भौतिक सत्यापन किए बगैर ही सिविल न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण को तहसीलदार पटवारी एवं मातहत कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत कर फर्जी रूप से जमीन का नामांतरण रिश्तेदार के नाम पर कर देने का मामला प्रकाश में आया है
   इस संबंध में हाई कोर्ट अधिवक्ता एवं आवेदकों ने कलेक्टर को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि लखनपुर तहसील के ग्राम पीपरखार निवासी जय नंदन सुमेर सिंह , धीरन सिंह सुभाष सभी जाति केवट  थाना  तहसील लखनपुर के निवासी हैं उन्होंनेशिकायत पत्र में उल्लेखित किया है कि अनावेदक रामविलास ठाकुर अजय उज्जेन भगमानिया के द्वारा कोर्ट रचित दस्तावेज तैयार करवा फर्जी पुत्र बताकर जमीन को अपने नाम से नामांतरण करवा लिया गया है जबकि अनावेदकगढ़ मात्र उनके रिश्तेदार लगते हैं जिनका दस्तावेज भी न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है इसके बावजूद भीपटवारी आ रही वह राजस्व कर्मियों द्वारा मौके स्थल पर बगैरभौतिक सत्यापन पंचनामा एवंपुराने रिकॉर्ड का अवलोकन किए बगैर ही नामांतरण का आदेश जारी कर दिया गया है जिस पर तत्काल रोक लगाने की मांग अधिवक्ता धीरेंद्र शर्मा ने करते हुए उचित निराकरण नहीं होने पर माननीय उच्च न्यायालय की शरण लेने की बात कही है