Current Date:01 Jun 2026





माता शबरी जन्मोत्सव हेतु वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता बिसरा राम यादव जी से प्राप्त हुआ मार्गदर्शन, पूर्ण समर्पण से सहयोग का आश्वासन

50 वर्षों के सामाजिक अनुभव का संबल: माता शबरी जन्मोत्सव को वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता का मार्गदर्शन

माता शबरी जन्मोत्सव हेतु वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता बिसरा राम यादव जी से प्राप्त हुआ मार्गदर्शन, पूर्ण समर्पण से सहयोग का आश्वासन
अहिवारा / दुर्ग  छत्तीसगढ़

माता शबरी जी के प्रस्तावित जन्मोत्सव कार्यक्रम को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रूप से और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण भेंट सम्पन्न हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत के वरिष्ठ कार्यवाहक, समाज को विगत 50 वर्षों से निरंतर सेवा प्रदान कर रहे सम्माननीय श्री बिसरा राम यादव जी से उनके गृह ग्राम अहिवारा स्थित निवास पर भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।


इस भेंट में आपातकालीन मीसाबंदी स्वयंसेवक संघ, संभाजीनगर के सम्मानीय श्री अवधूत जोशी जी, स्वयंसेवक संघ के श्री मनीचंद आपट जी, श्री विष्णु गुप्ता (जिला संयोजक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, स्वयंसेवक संघ – जिला सरगुजा) एवं श्री टिकेश्वर यादव (संस्थापक, एकलव्य जन कल्याण समिति) उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्री यादव जी को रामगढ़ (उदयपुर, सरगुजा) में आयोजित होने वाले माता शबरी जन्मोत्सव कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा, उद्देश्य एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराया गया।
श्री बिसरा राम यादव जी ने माता शबरी जी के जीवन को भक्ति, त्याग, सेवा एवं सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बताते हुए इस आयोजन को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

उन्होंने अत्यंत आत्मीय एवं समर्पित भाव से माता शबरी जन्मोत्सव कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा इसे समाज को जोड़ने वाला, जनजातीय संस्कृति को सम्मान देने वाला और नई पीढ़ी को संस्कार देने वाला आयोजन बताया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने श्री यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को महोत्सव की सफलता हेतु एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।