Current Date:03 Jun 2026





ग्राम करेशर के स्कूली बच्चों को किया गया गर्म कपड़ों का वितरण

गर्म कपडे पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

ग्राम करेशर के स्कूली बच्चों को किया गया गर्म कपड़ों का वितरण
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
जनपद पंचायत लुण्ड्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत करेसर में  अभिनव  पहल करते हुए  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करेसर में सुश्री ममता किंडो एवं अभिषेक पावले (जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि लुण्ड्रा एवं उप सरपंच ग्राम पंचायत सेमरडीह)  , सुधाकर मिश्रा और श्रीमती रेखा मिश्रा जी के अथक सहयोग एवं सामूहिक प्रयास से स्कूली बच्चों को ठंडी से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए गए। यह प्रयास "छोटे पांव मजबूत कदम, ठंडी से स्कूल की पढ़ाई न छूटे" की भावना को साकार करता है। 

मानवता का  मिशाल पेश करते हुए इन सभी ने इस बात का ख्याल रखा की कडाके की ठंड में ग्रामीण बच्चे अक्सर स्कूल से वंचित रह जाते हैं, लेकिन उनके द्वारा किया गया यह छोटा सा सहयोग उन्हें गर्माहट का उपहार देकर शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में बेहतर व कारगर साबित होगा । स्वेटर पहनकर बच्चे अब बेझिझक स्कूल पहुंचेंगे, पढ़ाई में मन लगाएंगे और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की राह पर अग्रसर होंगे। यह न केवल सामग्री का वितरण है, बल्कि समाज को जोड़ने वाली एक भावुक कड़ी है। 
सामूहिक जिम्मेदारी की मिसाल स्थानीय शिक्षकों और जनसहयोग से उपजा यह कदम ग्रामीण शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होता है। ऐसे प्रयासों से बच्चे ठंड की मार झेलने के बजाय किताबों के पन्नों में खो जाएंगे, सपनों को पंख लगेंगे।
इस अभिनय सेवा कार्य की शुरुआत के अवसर पर भोपाल सिंह -प्रधान पाठक जमील अहमद-शिक्षक
ममता किंडो-शिक्षक, अभिषेक पावले जनपद पंचायत लुण्ड्रा प्रतिनिधि, एवं उपसरपंच सेमरडीह, मंगल कोरवा सरपंच करेसर एवं अध्यक सरपंच संघ लुण्ड्रा, कमलेश यादव पुर्व उपसरपंच करेसर, भानु प्रताप पावले उपस्थित थे