Current Date:28 Oct 2026





लुण्ड्रा में गूंजेगा श्रीमद्भागवत का अमृत संदेश

11 से 17 अक्टूबर तक  संगीतमय भागवत कथा का आयोजन

लुण्ड्रा में गूंजेगा श्रीमद्भागवत का अमृत संदेश
सीजी टुडे24 ब्युरो राजीव कश्पप
लुण्ड्रा की पावन धरा में आगामी 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन छत्रपति शिवाजी स्टेडियम, लुण्ड्रा में भागवत कथा समिति लुण्ड्रा के तत्वाधान में किया जायेगा जिसकी तैयारी युद्ध स्तर  पर की जा रही है आयोजन  को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
कथा का वाचन राष्ट्रीय कथा वाचिका  पूज्य  किशोरी नेहा तिवारी जी के पवित्र मुखारविंद से किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर सकेंगे।

सात दिवसीय इस संगीतमय कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति, प्रेम, धर्म, संस्कार एवं श्रीमद्भागवत के प्रेरणादायी प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा। भजन-कीर्तन और कथा के भावपूर्ण प्रसंग श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ेंगे।
  संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ 11 अक्टूबर को शोभायात्रा के साथ विशाल कलश यात्रा मां महामाया मंदिर नन्दोला  धाम डडगांव से निकाला जाएगा   तथा पूरे सात दिनों तक शाम 4-00 से 7-00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रस बहेगी । प्रथम दिवस कलश यात्रा श्रीमद् भागवत महात्म एवं गोकर्ण उपाख्यान होगा, द्वितीय दिवस 12 अक्टूबर को सुखदेव परीक्षित संवाद जन्म कथा, तृतीय दिवस 13 अक्टूबर  मंगलवार को सती चरित्र ध्रुव चरित्र एवं कपिल अवतार, चतुर्थ दिवस 14 अक्टूबर को श्री नरसिंह अवतार श्री राम अवतार एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव पंचम दिवस 15 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा 56 भोग अष्टम दिवस 16 अक्टूबर को श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह उत्सव तथा सप्तम दिवस 17 अक्टूबर को सुदामा चरित्र कथा का विश्राम होगा ।   अंतिम दिवस  18 अक्टूबर को   प्रातः 8:00 बजे हवन पूर्णाहुति के साथ 12:00 बजे   महाभंडारा के साथ अनुष्ठान सम्पन्न होगा।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान के इस भव्य आयोजन में श्रीमती बृजनिया मिंज एवं माननीय विधायक लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिंज   संरक्षक होंगे । तथा मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती विभा गुप्ता श्री जय प्रकाश गुप्ता, श्रीमती तारा श्री अरविंद प्रसाद गुप्ता, श्रीमती नव प्रिय श्री रणवीर सिंह चौहान, श्रीमती संगीता जायसवाल श्री दिनेश जायसवाल  होंगे। । 
आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं परिवारजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग की अपील की है।