Current Date:03 Jun 2026





आयोजन:–छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का जॉन स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन, कबड्डी, रस्सा कस्सी खेलों में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

ओलंपिक खेलों का हुआ समापन

आयोजन:–छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का जॉन स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन, कबड्डी, रस्सा कस्सी खेलों में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
कांसाबेल।छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के आयोजन का आज कांसाबेल जॉन स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हुआ।गौरतलब है की छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने,प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने तथा खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है।रविवार को हुए जॉन स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह भाटिया, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य रवि शर्मा एवं सूर्यनारायण सिदार सरपंच चिड़ोरा,चंद्रनाथ मांझी सरपंच लमडांड, सरपंच अमरकांता पैंकरा,जॉन प्रभारी ए डी ई ओ कांसाबेल आशा एक्का मौजूद रहे।खेल प्रतियोगिता के संबध में जनपद पंचायत के करारोपण अधिकारी मुनेश्वर राम बघेल ने बताया की ओलंपिक खेलों में कबड्डी एवं रस्सा कस्सी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में चिड़ोरा एवं लमडांड के बीच खेला गया जिसमें चिड़ोरा के खिलाड़ियों ने लमडांड टीम को पराजित कर फाइनल का खिताब हासिल किया।वहीं रस्सा कस्सी खेल में टांगरगांव एवं कांसाबेल के बीच खेला गया,जिसमें टांगरगांव की टीम ने कांसाबेल टीम को पराजित कर फायनल का खिताब हासिल किया।