छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
भाजपा अंबिकापुर नगर मंडल के बूथ समितियों की महत्त्वपूर्ण बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य, भाजपा नगर मंडल प्रभारी त्रिलोक कपूर कुशवाहा व सह प्रभारी विद्या नंद मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में बूथ समितियों को 01 से 31 अगस्त तक चलने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रियता से भाग लेने का दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, सभी बूथ के पदाधिकारी कार्यकर्ता इस अभियान में जी जान से लग कर नाम जोड़ने के अभियान को पूरा करें। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रभारी त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि मतदाता सूची को बड़े ध्यान से अध्ययन करें तथा नए नामों को जुड़वाने व फर्जी नामों को कटवाने का काम बूथ समिति के कार्यकर्ता गंभीरता से करें क्यूंकि इस पर ही अंततः चुनाव संपन्न होता है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि भाजपा अंबिकापुर नगर के बूथ समिति की टीम आने वाले चुनाव को लेकर कमर कस चुकी है, इस बार विधानसभा हम जरूर जीतेंगे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल महामंत्री प्रेमानंद तिग्गा ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष निरंजन राय ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजूषा भगत, आलोक दुबे, नकुल सोनकर, अभिषेक शर्मा, संतोष द्विवेदी, कैलाश मिश्रा ,विश्व विजय सिंह तोमर ,रमेश जायसवाल ,मनीष सिंह ,हरविंदर सिंह ,अजय सिंह ,सालेम ,कृष्ण कुमार शर्मा ,राज बहादुर सिंह शास्त्री ,पंकज गुप्ता ,कमलेश तिवारी ,उमेश अग्रवाल ,शुभम अग्रवाल ,सुशांत घोष ,विकास वर्मा ,विमल ,आतिश सिंह, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव ,सर्वेश तिवारी, शरद सिन्हा, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, प्रिया सिंह, दीक्षित यादव ,जयप्रकाश यादव ,पूजा मिश्रा ,संजय मिश्रा ,सरिता जयसवाल ,चांदनी मल्होत्रा ,रोचक गुप्त ,अमोघ कश्यप ,मनीष बारी ,राजा चिरवा ,रजनीश सिंह ,मयंक जसवाल ,संजय जयसवाल ,धर्मेंद्र विश्वकर्मा ,शैलेंद्र शर्मा ,अभिषेक श्रीवास्तव ,पंकज सिंह ,रवि गुप्ता ,अशोक सोनी ,राजेश सोनी ,रवि सोनी ,राम सिंह देव ,नितिन विश्वकर्मा ,मनोज गोयल ,प्रियांशु गुप्ता ,सत्यम सिंह ,विनोद मिश्रा ,अमन प्रताप सिंह ,दिलीप मंडल ,विष्णु पांडे ,हर्ष जयसवाल ,सौरभ मिश्रा, वीर सोनी ,अनुराग शुक्ला ,गोलू यादव ,मोंटी यादव ,दीपक यादव ,मनोज प्रसाद ,छोटेलाल माथुर ,सुरेंद्र चौबे ,सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
