Current Date:03 Jun 2026





छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10 वीं परिक्षा परिणाम के टॉप टेन में शामिल दो जुड़वा बहनों से मिलने पहुंचे डीडीसी सालिक साय,उपहार देकर उन्हें किया सम्मानित

टॉप टेन में शामिल छात्रों से मिलने पहुंचे डीडीसी सालिक साय

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10 वीं परिक्षा परिणाम के टॉप टेन में शामिल दो जुड़वा बहनों से मिलने पहुंचे डीडीसी सालिक साय,उपहार देकर उन्हें किया सम्मानित
कांसाबेल।छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 10 वीं की परिणाम घोषित होने के बाद जिले के दर्जन भर छात्र छात्राओं ने इस बार टॉप टेन में जगह बनाते हुए जिले का नाम रोशन किया है,जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के एक किसान परिवार के दो जुड़वा बहनों ने प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाकर एक नई कीर्तिमान हासिल की है,और जिले को गौरवानित किया है।दोनों जुड़वा बहनों से मिलने आज उनके निवास दोकड़ा में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सालिक साय पहुंचे और दोनो बहनों को उपहार भेंट कर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।गौरतलब है की जिले के कांसाबेल तहसील के दोकड़ा निवासी ओमप्रकाश यादव के दो जुड़वा पुत्री रिंकी यादव एवं पिंकी यादव ने टॉप टेन में जगह बनाई है।यह दोनो छात्रा संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में अध्ययनरत हैं।पिंकी यादव ने 98.17 प्रतिशत प्राप्त कर पुरे प्रदेश भर में तीसरे स्थान एवं,रिंकी यादव ने 97.17 प्रतिशत हासिल कर आठवें स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया,श्री साय ने कहा की दोनो जुड़वा बहनों ने  प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाकर न केवल जशपुर का गौरव बढ़ाया है बल्कि कांसाबेल ब्लॉक को भी गौरवनित किया है।