कांसाबेल।मोबाइल चोरी करने के मामले में दोकड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक घटना पुलिस चौकी क्षेत्र के फोस्कोटोली की बताई जा रही है जहां रास्ता पूछने के बहाने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के पाॅकेट से मोबाईल की चोरी करने वाले आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कराने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हेमंत यादव उर्फ बुतल पूर्व में भी बकरी चोरी एवं दुष्कर्म के मामले में जो ल की हवा खा चुका है।मामले मे प्रार्थी शिवनाथ सिंह उम्र 30 साल निवासी देवरी ने दिनांक 14.05.2023 को चौकी दोकड़ा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 13.05.2023 की रात्रि लगभग 10 बजे मोटर सायकल से देवरी से फोस्कोटोली की ओर जा रहा था, रास्ते में फोस्कोटोली स्थित स्कूल के पास कुछ लड़के इससे मिले एवं तपकरा जाने का रास्ता पूछने पर यह उन्हें रास्ता बता रहा था उसी दौरान चुपके से पीछे से लड़के लोग इसके पाॅकेट से मोबाईल को चोरी कर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से उक्त चोरी किये हुये मोबाईल का उपयोग करना पाये जाने पर पतासाजी कर तत्काल प्रकरण के संदेही आरोपी हेमंत यादव को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी उक्त चोरी की घटना में शामिल होना बताया एवं उक्त मोबाईल को 02 हजार रू. में अन्य आरोपीगणों से खरीदना बताया, जिसे पुलिस द्वारा जब्त किया गया। आरोपी हेमंत यादव उर्फ बुतल उम्र 26 साल निवासी पण्डरीपानी थाना कुनकुरी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे आज दिनांक 15.05.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
क्राइम
Admin
16 May 2023
युवक के पॉकेट से मोबाइल फोन चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, राह चलते आरोपी ने इस तरह से घटना को दिया था अंजाम
चोरी मामले में दोकड़ा पुलिस को मिली कामयाबी
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768