जशपुरनगर। भाजपा की चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान की आज से शुरुआत किया गया।भाजपा ने हर गोठान का दौरा कर कथित घोटाले की पोल खोलने का ऐलान के बाद आज चिन्हांकित गोठान पहुंचे।इस अभियान को लेकर अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के पंगसुवा, झकड़पूर,शिवपुर एवं गाला गांव के गोठान पहुंचे।साथ ही भाजपा के मनीष अग्रवाल,अनिल मित्तल,अवधेश गुप्ता,उर्मिला पटेल,शिला गुप्ता,,अंजू टोप्पो,भुवनेश्वरी बेहरा,सुरेश साहू,सुनील गर्ग,बालश्याम चौहान,सुरेंद्र बेसरा ,भूषण वैष्णव,इमाम खान सहित,अटल साय,रोशन साय ,अर्जुन भगत सहित कई नेता भी यहां पहुंचे।चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान पर डीडीसी सालिक साय ने बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है।गौरतलब है की प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत गौठानों को लेकर विशेष कार्यक्रम तय किया गया है।श्री साय ने गोठान पहुंच कर प्रदेश की कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने गोठान में संचालित सभी गतिविधियों का अवलोकन कर प्रदेश सरकार पर केंद्र सरकार की राशि का बंदरबांट करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा की गौठान योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की राशि एवं पंचायतों से मूलभूत एवं 14 वें व 15वें वित्त की राशि का उपयोग किया गया। यह राशि आम जनता के मूलभूत कार्यों में उपयोग होनी थी।लेकिन राशि का बंदरबांट कर दिया गया।
करोड़ों खर्च के बाद भी गौठान बदहाल,एक भी गाय न ही है चारे की व्यवस्था
गौठानों में राशि खर्च करने के बाद भी उसकी हालत खराब है। करोड़ों खर्च करने पर भी चारा पानी की व्यवस्था नहीं है। गाय सड़कों व गांव में विचरण कर रही है।इन सब का जायजा लेने व गौठानों की स्थिति व अनियमितता को उजागर करने जिलेभर के भाजपा नेता व कार्यकर्ता चलबो गौठान, खोलबो पोल कार्यक्रम के अंतर्गत गोठान निरीक्षण किया जा रहा है।
राजनीती
Admin
20 May 2023
भाजपा ने शुरू की चलबो गोठान,खोलबो पोल अभियान का शुरुआत,डीडीसी सालिक साय ने किया गोठानों का निरीक्षण,कहा केंद्र सरकार की राशि का किया गया जमकर बंदरबांट,करोड़ों खर्च के बाद भी गोठान बदहाल
डीडीसी सालिक साय ने कांग्रेस सरकार पर जमकर साधा निशाना
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768