सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर ने जारी किए दिशा निर्देश, लोगों से मास्क पहनने व भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोविड नियमों का पालन करने के दिए कडे निर्देश
कलयुग का काल कोरोना एक बार फिर से अपना पांव पसार वापस लौट आया है जैसा कि पूर्व में ही सीजी टुडे ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य बताया था कि केवल शासन प्रशासन के भरोसे ना रहते हुए स्वयं से भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कोविड-19 का पालन करना सुनिश्चित कर दें किंतु आज एक ही दिन में 25 की बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों के पाए जाने के बावजूद भी आमजन खुलेआम व कोविड-19 के नियमों का पालन करते दिखाई नहीं दे रहे हैं यह लापरवाही कहीं भारी ना पड़ जाए और फिर से सरगुजा वासियों को लाख डाउन जैसी स्थिति से गुजरना पड़े उसके लिए अभी से ही हम सभी को सतर्कता व सावधानी बरतनी आवश्यक हो गई है
बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब हर दिन बढ़ रही है। पिछले मात्र 6 दिनों में 92 संक्रमित मिले हैं। वहीं शनिवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 25 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जिला प्रशासन में हडकंप है। एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कलेक्टर कुंदन कुमार ने शनिवार को कोविड संक्रमण के प्रसार की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कोविड जांच, कोंटेक्ट ट्रेसिंग, चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता पर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग भी इस मसले को लेकर गंभीर है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिलहाल कोविड के 10 मरीज भर्ती हैं। संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने 14 बेड की और तैयारी की है, ताकि कोविड मरीजों को भर्ती कराया जा सके।
कलेक्टर कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कोविड संक्रमण के प्रसार की समीक्षा हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तर पर दर्ज कोविड प्रकरण एवं वर्तमान स्थिति पर समीक्षा की।
कलेक्टर ने जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहते हुए कोविड-19 के नियंत्रण हेतु समस्त विभागों के अंर्तविभागीय समन्वय से रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर कोविड पॉजिटिव प्रकरणों का होम आइसोलेशन का पालन कराने एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग पर फोकस करने कहा है।
जिला एवं खंड स्तर पर कंट्रोल रूम के साथ जांच की वह ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश
जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने आकस्मिक बैठक के दौरान कहा कि जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा कोविड जांच किट, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू एवं वेंटिलेंटर बेड, ऑक्सीजन सिलेण्डर, की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहते हुए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहते हुए मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु प्रेरित करने को कहा। बैठक में सीएमएचओ पीएस सिसोदिया, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. आर्या, डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र राम, स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के दिये निर्देश
कलेक्टर कुंदन कुमार ने समीक्षा बैठक में कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सजग रहने और चिकित्सकीय व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं निगम क्षेत्र में सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों को जागरुक करने की बात कही ।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 मरीज भर्ती
पिछले 6 दिनों से कोरोना की रफ्तार में लगातार बढ़ोतरी हुई है। हर दिन काफी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। फिलहाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में 10 मरीज भर्ती हैं। वहीं संक्रमणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने 14 बेड और बढ़ाए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जरूरत पड़ी तो और बेड आरक्षित किए जाएंगे।
जिले में अभी की गई है यह व्यवस्था
जिला अस्पताल में सामान्य वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर युक्त 40 बेड है तथा 14 बेड का आईसीयू है। जिले के शासकीय अस्पतालों में 123 आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन बेड 114 तथा आईसीयू बेड 26 हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 100 टेस्ट कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
आम जनता को भी कोविड-19 को लेकर सावधानी व सतर्कता बरतने अपील
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु आम जनता में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने हेतु भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार के लक्षण वाले व्यक्तियों को तत्काल कोविड- 19 जांच करायें। वृद्धजनों एवं अन्य बिमारियों (जैसे- डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, कैंसर, किडनी की बिमारियों इत्यादि) से ग्रसित एवं कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचना चाहिये। किसी भी व्यक्तियों को भीड़-भाड़ वाले एवं कम हवादार वाले स्थानों में जाने की आवश्यकता हो, तो मास्क अवश्य लगायें। खांसते एवं छींकते समय रूमाल या टिश्यू पेपर से मुंह एवं नाक को ढंक लें। सर्दी जुकाम वाले व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें। व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें एवं समय समय पर हाथ धोते रहें।
