सीजी टुडे 24
लुण्ड्रा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ द्वारा ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर में आयोजित की गई इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से श्री राकेश साहू को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया एवं अमित एक्का को संरक्षक, सेवन्ती पैंकरा संगीता पैंकरा को उपाध्यक्ष, बाला पैंकरा को सचिव, अल्पना सिन्हा को कोषाध्यक्ष, तथा राजदेव बेक को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है
उपरोक्त बैठक में आगे की रणनीति तैयार कर संघ को मजबूत करने एवं संघ की आगे की रणनीति के संबंध में अवगत कराते हुए अपने लंबित मांगो को लेकर फिर संघर्ष किए जाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई,
बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मी अपने लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि ग्रेड पेय-नियमितीकरण सहित 18 सुत्रीय मांग के संबंध में लगातार संघर्ष कर रहे है, पिछले 22 व 23 जुलाई को राज्य स्तरीय दो दिवसीय आंदोलन रायपुर में किया था और मुख्यमंत्री जी के मांग पत्र का ज्ञापन सौपा गया था, जिसमें अभी तक उक्त संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के मांग जस की तस बना हुवा है।
उक्त बैठक में बीपीएम अमित एक्का, विशाल सिन्हा, डॉ अनिता, डॉ विद्या भगत, ज्योति पावले, निशा कुजूर, राकेश साहू, पूनम सिंह, याज्ञसेनी शर्मा, अनिल पैंकरा, राजदेव बेक सहित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
Admin
12 Sep 2024
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न
कार्यकारिणी का किया गया गठन
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768