Current Date:02 Jun 2026





सरगुजा में डायरिया का प्रकोप एक की मौत, 25 बीमारः

नगर से लगे कंठी में स्वास्थ्य विभाग लगाया कैंप, दूषित पानी पीने से फैला संक्रमण

सरगुजा में डायरिया का प्रकोप एक की मौत, 25 बीमारः
राजीव कश्यप सीजी टुडे24

अंबिकापुर जिले के समीपवर्ती ग्राम कंठी में पिछले 4 दिनों से कथित तौर पर डायरिया उल्टी-दस्त का प्रकोप फैला हुआ है जिससे एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में फिलहाल करीब 25 लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य अमला गांव में कैंप लगाकर लोगों का इलाज कर रहा है।
गांव में पानी के सैंपल लिए गए हैं। गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल और मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, बुधवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित रामकृष्ण राजवाड़े उम्र  की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रामकृष्ण राजवाड़े का अंतिम संस्कार किया गया। डर के कारण अंतिम संस्कार में परिवारजन, रिश्तेदार और गिनती के ग्रामीण ही शामिल हुए। रामकृष्ण के परिवार के 6 सदस्य उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। उसकी मां और बेटे को स्लाइन लगाया गया है।


/घरों से निकलने में डर रहे लोग/


कंठी में डायरिया उल्टी दस्त के प्रकोप को रोकने  स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही है। सीएमएचओ डॉ. पी.एस. मार्को ने बताया कि, जांच में 21 मरीज उल्टी-दस्त से पीड़ित मिले हैं। इनमें 12 का उपचार मेडिकल कॉलेज में एक का मिशन हॉस्पिटल में और 7 लोगों का इलाज गांव के कैंप में किया जा रहा है।और बीमारी वायरस के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य अमला युद्ध स्तर पर लगकर लगातार प्रयासरत है
    उधर गांव के सरपंच अभिमान सिंह की बेटियां भी उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। अभिमान सिंह ने बताया कि, स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। पानी का सैंपल लिया गया है। लोगों को पानी उबालकर पीने को कहा गया है।ऐतिहातन लोगों को समझाइस दे वायरस से बचाव के बारे में सावधानी व सुरक्षा बरतने कही जा रही

गांव में उल्टी-दस्त फैलने के बाद लोग सहमे हुए हैं और बाहर भी निकलने से कतरा रहे हैं। अगर किसी कारणवश निकल भी रहे हैं तो मुंह में मास्क लगाकर निकलना पड़ रहा है।

/गांव में लगा कैंप, कल आएगी पानी की रिपोर्ट/

कंठी में उल्टी-दस्त फैलने के बाद जिला सर्विलेंस अधिकारी, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, जिला माइक्रोबायोलाजिस्ट, मेडिकल लैब टेक्नीशियन और विकासखण्ड रैपिड रिस्पांस दल ने उक्त ग्राम के पारों में घर-घर जाकर पीड़ितों की जांच की जा रही है। गांव के हैंडपंप और जलस्रोतों से पानी का सैंपल बुधवार को लिया गया। पानी की जांच रिपोर्ट कल शुक्रवार को आएगी।


/पानी से ही उल्टी-दस्त फैलने की आशंका/

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित अलग-अलग परिवारों के हैं। इसलिए आशंका है कि दूषित पानी से उल्टी-दस्त फैला है। गांव के लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है। पानी का सैंपल जांच के लिए माइक्रोबॉयोलॉजी लैब मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है।
इसके पहले सरगुजा के चैनपुर में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैलने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई थी। गांव में 25 से ज्यादा लोग बीमार हुए थे। यहां पानी में ई कोलाई बैक्टीरिया पाया गया था। इसे लेकर स्वास्थ्य अमला सतर्क है।