Current Date:02 Jun 2026





रामानुजगंज लूट की घटना को लेकर स्वर्णकार वेलफेयर संगठन ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डीके सोनी ने दो दिवस के भीतर कार्यवाई नहीं होने पर दिया आंदोलन की चेतावनी

रामानुजगंज लूट की घटना को लेकर स्वर्णकार वेलफेयर संगठन ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात
बीते कल 11 सितम्बर को रामानुजगंज में राजेश ज्वेल्स में हुए लूट की घटना के संबंध में स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ डी के सोनी के द्वारा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री  विजय शर्मा से मिलकर तत्काल लुटेरे के विरुद्ध कार्यवाही  करने का निवेदन किया तथा उन्हें अवगत कराया गया की इसके पहले भी रामानुजगंज में इस तरह की घटना हो चुकी है  उसके बाद भी रामानुगंज की पुलिस सुस्त हे, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने उक्त घटना की जानकारी हेतु पुलिस अधीक्षक को फोन पर जानकारी लिया और मामले में तत्काल कार्यवाही करने हेतु बोला  
अगर उक्त घटना के संबध में लुटेरों को जल्दी गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो सभी स्वर्णकार समाज और सराफा अशोसियेष्ण के द्वारा आंदोलन किया जाएगा