Current Date:03 Jun 2026


Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 84




भूपेश सरकार भ्रष्टाचार की अंतिम प्रकाष्ठा को भी किया पार गरीबों के चावल तक को नहीं छोडी- भाजपा सरगुजा

मामले की निष्पक्षता पूर्वक कार्यवाही करने तथा दोषियों को सख्त सजा जल्द नहीं दी गई तो सड़क पर उतरने बाध्य होगी भाजपा

भूपेश सरकार भ्रष्टाचार की अंतिम प्रकाष्ठा को भी किया पार गरीबों के चावल तक को नहीं छोडी- भाजपा सरगुजा
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप अंबिकापुर

सरगुजा जिला में 50 करोड़ राशन घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल सरकार के खिलाफ गरीबों के पेट पर लात मारने का आरोप लगा  निष्पक्षता पूर्वक कार्रवाई करने की मांग की है तथा दोषियों को तत्काल सख्त से सख्त कारवाही करने की मांग करते हुए कहा है कि जांच में कहीं भी राजनीतिक दबाव आ सकता है चुंकी खाद्य मंत्री के गृह क्षेत्र का मामला है अतएव जांच सबके सामने पारदर्शिता के साथ करने कहा है          

          इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, पूर्व ओ. बी. सी. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, नगर निगम नेता प्रत्तिपक्ष प्रबोध मिंज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ नेता पार्षद आलोक दुबे, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फुलेश्वरी सिंह, भाजपा अम्बिकापुर नगर अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला संवाद प्रमुख सन्तोष दास तथा सह संवाद प्रमुख रुपेश दुबे ने आज एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सरगुजा जिले के 360 सार्वजिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य दुकानों में हुये लगभग 50 करोड़ के राशन घोटाले में भ्रष्टाचारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो तथा गरीब जनता का चोरी गया राशन उन्हें वापस किया जाये | भाजपा नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेश सरकार में गरीबों का राशन भी भ्रष्टाचारियों ने गबन कर लिया, ऐसी सरकार को बने रहने का अब कोई अधिकार नहीं है | आगे उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य मंत्री के गृह जिले में इतने बड़े पैमाने पर राशन घोटाला हो रहा हो तो पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का क्या हाल होगा इसका अंदाजा आमजनता आसानी से लगा सकता है भ्रष्टाचार के अंतिम प्रकाशष्टा के आकंठ तक डूबी यह सरकार गरीबों का चावल तक नहीं छोड़ रही है, आम जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है तथा आने वाले चुनाव में गरीबों के पेट पर अघोषित रूप से लात मारने वाले तथा उनके हक को झिनने वाले अधिकार से वंचित जनता सबक सिखाने का इन्तजार कर रही है | आगे अपने संयुक्त बयान में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मामले की तह तक जाकर जांच और कार्यवाही नही हुई तथा मामले में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप कर मामले को दबाने की कोशिश हुई तो भाजपा सरगुजा सड़क पर उतरकर आन्दोलन करेगी तथा गरीब जनता का राशन उन्हें वापस दिलवायेगी |