Current Date:02 Jun 2026





दहेज लोभी पति गया जेल

दहेज प्रताड़ना एवं अप्राकृतिक संबंध बनाने के मामले में सरगुजा के गांधी नगर पुलिस की कार्यवाही

दहेज लोभी पति गया जेल
सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण कायम रखने हेतु आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। इसी कड़ी में थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा दहेज प्रताड़ना एवं अप्राकृतिक संबंध बनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।  

 मामले में प्रार्थिया द्वारा थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि माह फरवरी 2020 में उसकी शादी थाना गांधीनगर मुक्तिपारा निवासी अनुभव उपाध्याय के साथ हुई थी, शादी के लगभग 02 माह बाद अनुभव उपाध्याय व उसकी मां राजेश्वरी उपाध्याय के द्वारा दहेज के नाम पर प्रताड़ित करते रहे, आरोपी द्वारा लगातार आये दिन नशे में आकर प्रार्थिया के साथ मारपीट करता रहा, व अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता है, और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। प्रार्थिया को प्रताड़ित करने के उद्देश्य एवं बदनाम करने के नियत से अश्लील फोटो खींचकर आमजनों में वायरल करने की धमकी भी देता है, जिससे प्रार्थिया मानसिक व शारिरीक रूप से प्रताड़ित है। जिससे थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा सदर धारा के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
मामले में आरोपी के पता-तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान तकनीकी माध्यम की मदद से आरोपी अनुभव उपाध्याय, उम्र 26 साल, निवासी मुक्तिपारा, थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) को गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पकड़ लिया गया। जिसके विरूद्व वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।  
इस सम्पर्ण मामले के निराकरण करने में थाना गांधीनगर से आरक्षक प्रेमानन्द राजवाडे़, सत्यम सिंह आदि सक्रिय रहे।