Current Date:01 Jun 2026





सर्व ब्राम्हण समाज ग्रामीण जिला सरगुजा मदद के लिये आया आगे

गरीब ब्राम्हण के बेटी की शादी में किया सहयोग

सर्व ब्राम्हण समाज ग्रामीण जिला सरगुजा मदद के लिये आया आगे
अम्बिकापुर/लुण्ड्रा सीजी टूडे 24
यह बताते हुये अत्यंत हर्ष हो रहा है कि ब्राम्हणों के उत्थान के लिये बनाया गया संगठन सर्व ब्राम्हण समाज ग्रामीण जिला सरगुजा के पदाधिकारियों एवं सारे सदस्यों की निःस्वार्थ सेवा भावना के कारण दिन प्रतिदिन जिले में अपना विस्तार कर रहा है और विप्रगण पूरे परिवार सहित संगठन से जुड़ रहे हैं। 
’’जुडे़गा समाजा तो बढ़ेगा समाज’’ सेवा भावन के इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सखौली के निवासी विप्र पं. श्री राजकुमार दूबे जी निवासी ग्राम सखौली के निवासी हैं, जिनकी बेटी की शादी दिनांक 09.05.2025 को हुई। यह बात संगठन के संरक्षक महोदय पं. श्री उमाशंकर उपाध्याय को पं. श्री नागेश्वर पाण्डेय निवासी बरकेला के द्वारा पता चला कि जिनकी बेटी की शादी हो रही है उनका आर्थिक स्थिति थोड़ा कमजोर है क्यों न संगठन की तरफ से उनको कुछ आर्थिक सहायता प्रदान किया जाये। जिस पर तत्काल पं. श्री उमाशंकर उपाध्याय संगठन के अध्यक्ष पं. श्री प्रभुनाथ पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्री भैया लाल तिवारी, सचिव श्री ललित मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री अरूण शर्मा, मिडिया प्रभारी श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, लुण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय, , श्री बैद्यनाथ पांडेय, श्री रमाशंकर उपाध्याय व सदस्यगणों से संपर्क कर मदद करने का प्रस्ताव रखा जिसे सारे पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार करते हुये हर्षित मन से निकल पड़े पं. श्री राजकुमार दूबे जी के पास और विवाह स्थल बौरीपारा शिवमंदिर में आर्थिक सहायता प्रदान किया। ताकि बेटी के विवाह में उनकों कुछ सहयोग मिल सके। इस पुनित कार्य के समय संगठन के अध्यक्ष पं. श्री प्रभुनाथ पाण्डेय, संरक्षक पं. श्री उमाशंकर उपाध्याय, श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय, श्री नागेश्वर पाण्डेय, श्री राजेश पाण्डेय उपस्थित रहे।