Current Date:03 Jun 2026





बीएलओ 2 की भूमिका चुनाव जिताने में होगी यह 1 महीना होगी कार्यकर्ताओं की परीक्षा की घड़ी - प्रबोध मिंज

धौरपुर मंडल बुथ समितियों की बैठक बरडीह में की गई आयोजित

बीएलओ 2 की भूमिका चुनाव जिताने में होगी यह  1 महीना होगी कार्यकर्ताओं की परीक्षा की घड़ी - प्रबोध मिंज
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
अंबिकापुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी कार्यक्रम हमारा बूथ सबसे मजबूत के तहत लुण्ड्रा विधानसभा के धौरपुर मंडल की बैठक रविवार 31 जुलाई को बाबा बंजारी नाथ धाम मंदिर परिसर बरडीह में आयोजित की गई जिसमें सभी शक्ति केंद्रों के संयोजक सहसंयोजक सहित बीएलओ एवं बीएलओ 2 की एक दिवसीय प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया था
          
   विधानसभा बीएलओ 2 प्रशिक्षण प्रभारी प्रबोध मींज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा से कार्य करते हुए बहुत ही बारीकी से गहन अध्ययन कर पार्टी हित में अब अधिक से अधिक समय देने का आग्रह किया तथा बताया कि चुनाव जिताने में मुख्य भूमिका नवनियुक्त बीएलओ 2 की होगी जो अब 1 अगस्त से 31 अगस्त चलने वाले नाम मतदाता सूची पुनरीक्षण में कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं के लिए एक चुनौती के साथ परीक्षा की घड़ी भी है जिसे हमें डटकर और अपने भाजपा होने का गौरव के साथ कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देना है इसके  लिए यह आवश्यक है कि हमें जरूरी काम को छोड़ बाकी काम को दरकिनार कर अभी से ही नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में घर-घर संपर्क कर हर किसी का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व कटवाने का कार्य को करना है तथा नव प्रवेशी  मतदाताओं का भी ध्यान रखते हुए अपनी ओर खींचना है  उन्होंने उनके अधिकार के बारे में बताते हुए कहा कि जिस तरह प्रशासनिक स्तर पर बीएलओ शासकीय कर्मचारी को नियुक्त करता  है ठीक उसी तरह भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान द्वारा भी बीएलओ दो को अधिकार दिया गया है उन्हें बकायदा एक परिचय पत्र भी जारी किया जाएगा और बगैर उनके हस्ताक्षर के तहसीलदार से लेकर निर्वाचन आयोग के नियमावली के तहत किसी को भी यह अधिकार प्राप्त नहीं होगा कि वह आपके द्वारा सुझाव और दिए गए नामों में काट छांट कर सके अतएव आप अभी से ही युद्ध स्तर पर जुट जाएं और अपने अपने पास पड़ोस में ऐसे लोगों को चिन्हाअंकित करें जो हमारे अपने हैं या अपना नाम जुड़वा पाने में असमर्थ हैं उनका अधिक से अधिक नाम जुड़वाएं आगे उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण  कार्य  तो हमारा यह होगा कि यह काम कांग्रेसी भी कर रहे हैं और वे बड़े गोपनीय और शातिर है जो इन कांग्रेशियों के  रग-रग में बसा है तो हमें उस पर भी विशेष नजर रखना है कि कहीं कांग्रेश समर्थित या इनके पदाधिकारियों की ब्याही गई बहु बेटी या फिर उनका कोई बाहर गया रिश्तेदार  का नाम तो इसमें नहीं हैं आगे और उन्होंने विस्तृत रूप से कैसे काम करना है उसकी रूपरेखा के बारे में बताया तत्पश्चात प्रदेश सह प्रभारी जयंत मींज ने भी बीएलओ दो के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए पार्टी में उनकी महत्ता को स्पष्ट किया इसके अलावा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं में उर्जा भर्ते हुए कहा कि पूरे प्रदेश सहित हमारे विधानसभा में भी कांग्रेसियों के प्रति जबरदस्त आक्रोश का माहौल है केवल हमें ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए केंद्र की योजनाओं को  पहुंचाने एवं भूपेश कि इस ठगेश सरकार की विफलता व नाकामी को घर-घर तक पहुंचाने  का कार्य करना है आगे उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजीव मानिकपुरी द्वारा किया गया एवं स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह बाबा ने करते हुए कहा कि अब असली लड़ाई की समय आ चुका है 4 साल पश्चाताप कर रही जनता के आंसू पोंछने का सही समय आ चुका है हमें अब अगले 3 से 4 महीना जब तक चुनाव नहीं हो जाता है तब तक युद्ध स्तर पर  धरातल में जाकर जो भी पार्टी से दिशा निर्देश मिले इसके अलावा हमें अपने से भी जो पार्टी हित में स्वीकार्य हो और अच्छा लगे ऐसा कार्य करने की आवश्यकता हैकार्यक्रम को जिला मंत्री विजय व्यापारी इन्दर भगत भाजयुमो प्रदेश महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी वेदांत तिवारी ने भी संबोधित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह बाबा एवं महामंत्री राजु मानिकपुरी के अलावा हीरा सिंह रमेश दास सुनील तिवारी  प्रदीप प्रेमी तेजु चौधरी भोला राम यादव रमेश मानिकपुरी कपिल सिंह अमरदीप एक्का दशरथ नागेश इंद्रदेव गुप्ता मिथलेश प्रदीप बारीक बाल रूप ब्रह्मदेव गुप्ता सुखलाल देवेश मरावी परमेश्वर दास संजय गुप्ता अमित गुप्ता रामप्रसाद शिवराज मरावी रोशन  रामभरोस राम सहित समस्त शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक व बूथ लेवल के पदाधिकारियों सहित मुख्य रूप से बीएलओ एवं बीलएओ दो उपस्थित थे