जशपुरनगर। विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार लोगों से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लेकर दुलदुला मंडल के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री साय ने कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक पर जमकर हल्ला बोला। उनके जनसंपर्क के दौरान दुलदुला क्षेत्र से मिला अपार जन समर्थन स्पष्ट सूचक है की जनता इस चुनाव में कमल खिलाने का पूरा मन बना चुकी है। विष्णुदेव साय ने जहां भाजपा शासन की योजनाओं और उपलब्धियां लोगों को बताई वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार की विफलताओं का पुलिंदा भी खोला। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए श्री साय ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक योजना आरंभ की थी। जिसमें किसानों के लिए किसान सम्मान निधि के रूप में 6000 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। पर अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि लाखों किसान छत्तीसगढ़ से पंजीकृत हुए, मगर वे सत्यापित नहीं हो पाए, उनका वेरिफिकेशन नहीं हो पाया। कांग्रेस का हाथ किसानों के साथ नहीं बल्कि घोटालेबाजों के साथ है। कांग्रेस के स्थानीय विधायक केवल अपनी छवि चमकाने में लगे हैं, क्षेत्र के विकास से उनका कोई नाता नहीं है। श्री साय ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक और उनके समर्थक झूठ बोल-बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
इस जनसंपर्क के दौरान विष्णुदेव साय के साथ शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व विधायक रोहित साय, जिला पंचायत सदस्य ममता कश्यप, मंडल अध्यक्ष कपिल देव साय, जगदीश गुप्ता, राजकुमार सिंह, उमा देवी सिंह, विशेश्वर यादव, मनबहाल सिंह, कमला निराला, पिंकी गुप्ता, रोहित गुप्ता, रंजीत सोनी, भुनेश्वर सिंह, रुद्देश्वर यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*सैकड़ों ग्रामीण हुए भाजपा में शामिल*
जनसंपर्क अभियान के दौरान दुलदुला विकास खंड के ग्राम डूमर बहार एवं टिपिन टोली में सैंकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा में प्रवेश किया। इन ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा सभी लोगों के हित में काम करती है और इस बार हमने ठाना है भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे
राजनीती
Admin
21 Oct 2023
कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने किया जनसंपर्क ,एक साथ यहां के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा में हुए शामिल.......
सैकड़ों ग्रामीण हुए भाजपा में शामिल
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768