Current Date:03 Jun 2026





अंबिकापुर के इस होटल में नाबालिग को साथ हैवान युवक ने नाबालिक लड़की को बनाया हवस का शिकार

आरोपी सहित एक अन्य सहयोगी को सरगुजा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबिकापुर के इस होटल में नाबालिग को साथ  हैवान युवक ने नाबालिक लड़की को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप

अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां नाबालिक ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली छात्रा को शादी का दबाव बनाकर आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बनाया और सोशल मीडिया में फोटो वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर कई बार आनाचार की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने मैनपाट सहित अंबिकापुर के निशांत इन होटल में कई बार नाबालिग से जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।