Current Date:03 Jun 2026





महिलाओं के साथ हो रही हिंसा में कमी लाने बनाए जाएं सख्त कानून-शिल्पा पांडे

छात्र-छात्राओं ने सामाजिक संगठन विजन के नेतृत्व में निकाली रैली

महिलाओं के साथ हो रही हिंसा में कमी लाने बनाए जाएं सख्त कानून-शिल्पा पांडे
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप

अम्बिकापुर में शुक्रवार को सामाजिक परिवर्तन रैली  निकाल समाजसेवी संस्था  विजन  द्वारा महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार व शोषण के खिलाफ सख्त कानून बनाये जाने की मांग को लेकर पुरे  शहर में रैली निकाली गई , शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच समाज सेवी संस्था विजन ने महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार तथा हिंसा के मामलों पर कानून को और सख्त तथा कठोर बनाने के लिए माननीय राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से सौंपा।
     विदित हो कि विजन समाज सेवी संस्था की निर्देशिका शिल्पा पांडे के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन रैली निकाली गई। इस रैली में  शासकीय पीजी कॉलेज के छात्र छात्राएं, जन शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएं, पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र छात्राएं एवं सिलाई सेंटर की समूह की महिलाएं अंबिकापुर स्वयं सहायता समूह के दीदीया तथा स्वच्छता समिति के सदस्य सहित पीजी कॉलेज के एनसीसी के सक्रिय छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। विजन की निर्देशिका शिल्पा पांडे ने बताया कि आज की सामाजिक परिवर्तन रैली तथा रैली उपरांत राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन के माध्यम से संस्थाएं यह मांग कर रही है की महिलाओं के साथ हो रही लगातार हिंसा में कमी लाने के लिए कानून को और शक्ति के साथ लागू करें जिससे कि कानून का डर लोगों में उत्पन्न हो सके  सामूहिक बलात्कार के मामलों में दोषियों को 15 दिवस के भीतर फांसी की सजा मिलने तथा महिलाओं के पक्ष में सुनिश्चित सुरक्षा कानून बनाए जाने की भी मांग ज्ञापन के द्वारा की गई है साथ ही साथ मणिपुर हिंसा के दोषियों को भी शीघ्र फांसी की सजा दिलाए जाने की भी मांग की गई स्वच्छता समिति की अध्यक्ष शशि कला सिन्हा द्वारा बताया गया कि हमारी समिति भी महिला सुरक्षा के लिए संकल्प रक्त है और हम भी मांग करते हैं कि महिला के साथ हिंसा के गंभीर अपराधों पर सजा जल्द से जल्द सुनिश्चित की जानी चाहिए रैली व ज्ञापन सौंपने के दौरान  पीजी कॉलेज से गायत्री एवं आकांक्षा ने संयुक्त रूप  
 से बयान देते हुए कहा कि आज देश में असुरक्षा का माहौल है महिला जाती अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है चाहे महिलाएं किसी भी उम्र की हो सुरक्षित नहीं है आज की रैली के माध्यम से हमारी ये संयुक्त रूप से मांग है कि हमें सुरक्षा का माहौल दिया जाय पॉलिटेक्निक कॉलेज के हर्षल यादव ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए हमारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा विजन के साथ मिलकर हम महिला हिंसा के विरुद्ध कार्य करते रहेंगे आज के इस कार्यक्रम में  शशि कला सिन्हा श्वेता गुप्ता हल्का निया ज्ञान लता ललिता आसमा बेगम उर्मिला यादव सूर विल दास गायत्री यादव आकांक्षा टोप्पो आस्था अग्रवाल संजना निकिता, संगीता गुप्ता खुशबू यादव राजू यादव हर्षल यादव राहुल चौहान आशीष एनसीसी बेबी शर्मा शिव कुमारी सोनी आदि उपस्थित थे