भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से आज भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू द्वारा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई।
इस क्रम में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से सरगुजा संभाग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा के तहत पार्षद मनोज गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेंद्र जायसवाल को दुर्ग संभाग प्रभारी तथा राकेश कुमार गुप्ता ‘बबलू’ को भाजपा ओबीसी मोर्चा सरगुजा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों से सरगुजा सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ओबीसी समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ ओबीसी समाज के हितों के संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेंगे।

भाजपा नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा आगामी चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
