राजीव कश्यप सीजी टुड24
भारतीय जानता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 के मद्देनज़र आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडेय के मुख्य आतिथ्य , ज़िला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं विधायक राजेश अग्रवाल के विशेष आतिथ्य, ज़िला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा की उपस्थिति में अंबिकापुर विधान सभा स्तरीय बैठक संपन्न हुआ।
संभागीय भाजपा संगठन प्रभारी राजा पांडेय ने कहा कि हम इस विधान सभा को कैसे अविजित विधान सभा बनायें इसकी हमें चिंता करनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक कार्यकर्ता कांग्रेस के पचास कार्यकर्ता के बराबर है और कार्यकर्ता क्षेत्र में एक काउंटर गारंटर है जो जनता के बीच चुनाव के समय पार्टी प्रत्याशी की गारंटी लेता है, और हम वही कार्यकर्ता हैं जो बूथ में डोर तो डोर जनता से जुड़ते हैं और उनसे संवाद स्थापित करते हैं। श्री पांडेय ने यह भी बताया कि ऑनलाइन सदस्यता अभियान से प्रत्येक घर के सदस्यों को मोदी ऐप से जोड़ कर भाजपा के रीति नीति, संस्कार संस्कृति से परिचित कराने का अवसर प्राप्त होगा।
हमें ऐसे लोगो को भाजपा के मुख्य धारा में शामिल करना है जो मतदान में भाग नहीं लेते और ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जिन्हें भाजपा के विचारधारा से अवगत करा कर सदस्य बनाना है।
भाजपा ज़िला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सदस्यता अभियान से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि हमें घर घर जा कर परिवार के सभी लोगों को भाजपा का सदस्य बनना है। छोटे से बड़े संगठन के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इस अभियान में जी जान से जुटें, और तेज गति से इस काम को पूरा करें।
अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने भाजपा सरगुजा के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को नमन करते हुए कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को हम सब कार्यकर्ताओं ने बखूबी निभाया है , इसलिए इसके सकारात्मक परिणाम की ख़ुश्बू ज़िला के तीनों विधान सभा में बिखरी हुई है। और अब हमें भाजपा संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान को लक्ष्य से ज़्यादा पूर्ण रूप से सफल बनाना है। हमारे विचाराधारा वाले लोगों को सदस्य बना कर हमें राष्ट्र प्रथम की भावना को मज़बूत करना है।
सदस्य बनाने प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने मोदी ऐप में खुलने वाले रेफ़रल कोड के नीचे सभी कॉलम को भरने की बात कही। मोर बूथ मोर अभियान पर बल देते हुए विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमें लक्ष्य से अधिक सदस्य बना कर बूथ को मज़बूत बनाना है तथा विभिन्न संस्था एवं समुदाय से जुड़े लोगों के पास जा कर उन्हें सदस्य बनाना है।
भाजपा के रीति नीति से प्रभावित कुछ लोगों ने आज भाजपा में प्रवेश किया जिन्हें संभाग प्रभारी, ज़िला अध्यक्ष और विधायक ने उन्हें भाजपा का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया।
बैठक का संचालन ज़िला सह कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं आभार प्रदर्शन ज़िला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने किया।
इस अवसर पर प्रशांत त्रिपाठी, मंजूषा भगत, मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडेय, डी के पुरिया, विजय व्यापारी, इंदर भगत, संतोष दास, रुपेश दुबे, अनिल सिंह, दिनेश साहू, प्रियंका चौबे, सोनू तिग्गा, शैलू सिंह, शरद सिन्हा , कमलेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
Admin
15 Sep 2024
भाजपा में सरकार का गारंटर हैं कार्यकर्ता कांग्रेस- राजा पांडेय
भाजपा का एक कार्यकर्ता 50 लोगों के बराबर मोर बूथ मोर अभियान में जुटे भाजपाई
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768