राजीव कश्यप सीजी टुडे 24
सरगुजा के सीतापुर में सर्व आदिवासी समाज द्वारा संदीप हत्याकांड के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन के तीसरे दिन पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत धरने पर बैठे। धरने को संबोधित करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि संदीप लकड़ा हत्याकांड बेहद असाधारण है। पुलिस जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है। हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी के खातों से हुए करोड़ों के लेनदेन की जांच होनी चाहिए।
सीतापुर थानाक्षेत्र में संदीप लकड़ा की हत्या कर शव को मैनपाट के पानी टंकी की नींव में गाड़ दिया गया था। तीन माह बाद उसका शव पुलिस ने 06 सितंबर को बरामद किया। संदीप लकड़ा के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है एवं सर्व आदिवासी समाज ने मृतक की पत्नी को दो करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। शनिवार को टीएस सिंहदेव व अमरजीत भगत एक साथ धरना स्थल पहुंचेधरने मेंबैठ शंकर समर्थन किया
धरना स्थल पर पहुंच दोनों बैठे धरने पर।
/सिंहदेव ने कहा- आवश्यकतानुसार सदैव रहेगें खडे/
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि क्षेत्र में परिवार की जमीनें हैं। इस क्षेत्र का अनाज खाकर हम बड़े हुए। आज भी खा रहे हैं। इस नाते वे पीड़ित परिवार से मिलने व सर्व आदिवासी समाज की मंशा जानने आए हैं। जहां जैसी जरूरत पडेगी. हम खडे रहेंगे .सिंहदेव ने कहा कि अब तक संदीप लकड़ा के शव का अंतिम संस्कार कराने की पहल होनी चाहिए। संदीप की पत्नी को योग्यता के आधार पर नौकरी की मांग की है। कर सकते हैं तो देरी क्यों, या बता दें कि नहीं कर सकते। सरकार कर सकती है। पहले इस तरह किया जा सका है। यह असामान्य हत्या है।
/लंबे समय बाद साथ-साथ दिखे टीएस, अमरजीत/
संदीप लकड़ा की हत्या के प्रकरण ने जिले में राजनैतिक समीकरणों को भी बदला है। भूपेश सरकार में दो ध्रुव के रूप में काम कर रहे अमरजीत व टीएस सिंहदेव सर्व आदिवासी समाज के आंदोलन में एक साथ बैठे। इसके पूर्व भी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रेस कांफ्रेंस में अमरजीत पहुंचे, जबकि भूपेश सरकार के कार्यकाल में टीएस सिंहदेव व जिला कांग्रेस कमेटी से अमरजीत दूरी बनाकर समानांतर शक्ति केंद्र चला रहे थे।
/एसपी ने थानेदार व एएसआई को हटाया /
संदीप हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री ने भी चिंता जताई थी। इसके बाद सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने थाना प्रभारी जॉन प्रदीप लकड़ा एवं एएसआई शिवचरण साहू को भी सीतापुर थाने से हटा दिया है। मोरध्वज देशमुख को सीतापुर थाना प्रभारी बनाया गया है। जॉन प्रदीप लकड़ा को साइबर सेल भेजा गया है। हालांकि घटनाक्रम के दौरान जॉन प्रदीप लकड़ा थानेदार नहीं थे।एएसआई शिवचरण साहू को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है। लखनपुर के एएसआई अरूण कुमार गुप्ता को सीतापुर पदस्थ किया गया है। मामले में जांच अधिकारी एवं एक प्रधान आरक्षक को पूर्व में सस्पेंड किया जा चुका है।
छत्तीसगढ़
Admin
15 Sep 2024
सर्व आदिवासी समाज आंदोलन का तीसरा दिन, पुर्व डिप्टी सीएम व अमरजीत साथ बैठ किया समर्थन
लंबे समय बाद साथ-साथ दिखे टीएस बाबा व अमरजीत बोले- पुलिस खो चुकी है विश्वास
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768