Current Date:03 Jun 2026





राजस्व पटवारी संघ ने किया एम्सा आदेश को आग के हवाले,राज्य सरकार के खिलाफ फुटा आक्रोश

राजस्व पटवारी संघ का आंदोलन जारी

राजस्व पटवारी संघ ने किया एम्सा आदेश को आग के हवाले,राज्य सरकार के खिलाफ फुटा आक्रोश
कांसाबेल।राजस्व पटवारी संघ ने आज एम्सा आदेश को आग के हवाले करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।गौरतलब है की पटवारियों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद अब प्रदेश के पटवारियो पर एक्शन शुरू हो गया है।राज्य सरकार ने पटवारियों की हड़ताल पर एस्मा लागू कर दिया है ,वहीं 15 मई से पटवारियों की हड़ताल चल रही है। इसी बीच राजस्व पटवारी संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप नायक बताया कि हम अपने जायज हक की लड़ाई जारी रखेंगे ,चाहे सरकार कितना भी कड़ा कदम उठाए हमारा हड़ताल जारी रहेगा, प्रदेश के हमारे सभी पटवारी साथ एकजुट हैं, सरकार हमारे आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है लेकिन हम लोग और जोश के साथ हड़ताल में डटे रहेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे।उनका कहना है की जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।